मनोरंजन

‘The Sabarmati Report’ फिल्म के लिए Vikrant Massey को क्यों मिल रही जान से मारने की धमकी, एक्टर ने बताया डरा देने वाला सच!

The Sabarmati Report Trailer: साल 2024 की मच अवेटेड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया. इस फिल्म में एक ऐसी दर्दनाक घटना की झलक दिखती है, जो हमारे इतिहास में घटी थी और उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. फिल्म में एक्टर विक्रांत मैसी के साथ एक्ट्रेस राशी खन्ना और ऋद्धि डोगरा नजर आने वाले है. लेकिन इसी बीच लीड एक्टर विक्रांत मैसी को धमकियां भी मिल रही हैं. आखिर इसकी वजह क्या है? आइए जानते हैं.

एक्टर ने बताया सच

विक्रांत को जान से मारने की धमकी लगातार मिल रही हैं. जब विक्रांत मैसी से उन्हें मिल रही धमकियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया- जी हां, मुझे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं. इस बारे में मुझसे पहले किसी ने पूछा नहीं इसलिए मैंने नहीं बताया. हम टीम के तौर पर इस चीज से निपट रहे हैं.

गोधरा कांड पर आधारित फिल्म की कहानी

उन्होंने आगे गोधरा कांड पर आधारित फिल्म की कहानी को लेकर कहा- हम कलाकार हैं और कहानियां बुनते हैं. यह फिल्म पूरी तरह से सच्चाई और तथ्यों पर आधारित है. लोग क्या सोचते हैं और उनको क्या लगता है इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि अब तक लोगों ने इस फिल्म को देखा नहीं है. उन्हें पहले से नजरिया नहीं बनाना चाहिए.

इतिहास की कड़वी सच्चाई को दिखाएगी फिल्म

ट्रेलर के मुताबिक, यह फिल्म साल 2002 के 27 फरवरी की गुजरात के गोधरा कांड पर बनी है. ये ट्रेलर हमें एक ऐसी घटना के सफर पर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरे को बदल दिया. इस घटना पर ये नजरिया कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन इसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है.

ये भी पढ़ें: Shahrukh Khan Birthday: फैंस के लिए बने ‘King’ तो कभी अपनी एक्टिंग से पैदा किया ‘Darr’, ‘Baajeegar’ बन ‘Pathaan’ ने जीती इन फिल्मों की बाजी

जानें ट्रेलर में ऐसा क्या आया नजर

यहां पर फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा पत्रकारों के किरदारों में नजर आए हैं जो इस घटना को बड़े ही शानदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं. साथ ही घटना के तह तक जाने में उनकी भूमिका नजर आई है. इस ट्रेलर में हिंदी भाषी और अंग्रेजी पत्रकारों के बीच का वैचारिक अंतर सामने लाया गया है, जो पश्चिमी प्रभाव से इंस्पायर होते हुए भी दुखद घटनाओं की राजनीति और कवरेज को प्रभावित करते हैं. बताते चलें यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

2 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

16 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

18 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

31 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

50 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago