होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
यूट्यूबर अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं. वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. फैंस भी उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं. अरमान न केवल एक यूट्यूब व्लॉगर हैं, बल्कि वे अपने गानों से भी छाए रहते हैं. बता दें कि अरमान ने हाल ही में अपना नया गाना लॉन्च किया है जो काफी वायरल हो रहा है.
यूट्यूबर अरमान ने ‘जहर’ नाम से अपना नया गाना रिलीज कर दिया है. अयूब खान के साथ मिलकर इस गाने को खुद अरमान मलिक ने डायरेक्ट किया है. गाने में अरमान के साथ वैष्णवी चौधरी नजर आ रही हैं. दोनों की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है. अरमान के इस नए गाने को हरदीप खान ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल बॉबी आलम ने लिखे हैं. गाने को शाह रेहान ने कंपोज किया है. अरमान का जहर नाम का ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है.
आपको बता दें कि अरमान मलिक के गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और यह यूट्यूब पर छा गया है. इसे अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. फैंस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और अपनाम और वैष्णवी की केमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है.
आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने दो शादियां की हैं. पहली शादी पायल मलिक के साथ और दूसरी शादी कृतिका मलिक के साथ है. हाल ही में अरमान की दोनों पत्नियों ने बच्चों को जन्म दिया है. जहां एक बेटे की मां पायल मलिक पहले ही जुड़वां बच्चों की मां बन चुकी हैं वहीं कृतिका मलिक ने एक प्यारा सा बेटा जैद को जन्म दिया है. फिलहाल मलिक परिवार में नवजात बच्चों के आने की खुशी मनाई जा रही है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…