फैक्ट चेक

Fact Check: बिहार में पुल गिरने का दावा निकला फर्जी, AI से बना वीडियो हुआ वायरल

Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक एलिवेटेड रोड को भरभराकर गिरते हुए दिखाया गया है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह हादसा बिहार में हुआ है, जहां एक नया पुल गिर गया. वीडियो में दिखता है कि भारी-भरकम कंक्रीट रोड गिरते ही नीचे खड़ी कई गाड़ियां उसके मलबे में दब जाती हैं और वहां मौजूद लोग अफरातफरी में भागने लगते हैं. यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग बिहार की सरकार और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं.

AI तकनीक से बनाया वीडियो

हालांकि, टीम ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई. तकनीकी विश्लेषण और वीडियो फ्रेम्स की गहराई से जांच करने के बाद पता चला कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाया गया है.

वीडियो में कुछ ऐसे विजुअल एलिमेंट्स पाए गए जो वास्तविक वीडियो से मेल नहीं खाते. जैसे लोगों की हरकतें, स्ट्रक्चर की गिरने की गति, और पृष्ठभूमि की गुणवत्ता. AI जेनरेटेड वीडियो में अक्सर ऐसी चीजें पाई जाती हैं.

इसके अलावा, बिहार में हाल ही में ऐसी किसी घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, न ही किसी स्थानीय मीडिया या प्रशासनिक स्रोत ने इस प्रकार की खबर को रिपोर्ट किया है.

फैक्ट चेक टीम की जांच से यह स्पष्ट हो गया कि वायरल हो रहा यह वीडियो फर्जी है और इसका उद्देश्य सिर्फ भ्रम फैलाना और लोगों को गुमराह करना है.

वायरल वीडियो में दिखाई जा रही पुल गिरने की घटना बिहार की नहीं है और यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI से बनाया गया है. सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें.


ये भी पढ़े: Fact Check: क्या राहुल गांधी के साथ जज ने ली थी सेल्फी? जानें वायरल तस्वीर की सच्चाई


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

38 minutes ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

50 minutes ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

2 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

2 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

2 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

2 hours ago