Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: पीएम मोदी के नाम पर वायरल बयान फर्जी, न्यूज चैनल का लोगो कर रहा है गुमराह

आज बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण को लेकर तैयारियां चल रही है. वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आए दिन चुनाव से जुड़ा कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है.

Fact Check: आज बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब दूसरे चरण को लेकर तैयारियां चल रही है. वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर आए दिन चुनाव से जुड़ा कुछ न कुछ देखने को मिल ही जाता है. इस बीच एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.  इसमें पीएम मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है कि आजादी की लड़ाई में उनके पिता को जेल हुआ था और जब वो छूटनेवाले थे तभी मेरा जन्म हुआ था. आइए जानते हैं वायरल पोस्ट का सच.

क्या हो रहा वायरल?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा हैं. इस पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है, ‘मां बताती थीं कि आजादी की लड़ाई में पिता जी को पांच वर्षों के लिए जेल हो गई थी. जब जेल से छूटने वाले थे तभी मेरा जन्म हुआ था. मैं बहुत भाग्यशाली हूं, लकी हूं.

अब इसको कई यूजर्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर रहे हैं. इस पोस्ट को फेसबुक यूजर Bibekanand Kumar ने 5 नवंबर को एक न्यूज चैनल के नाम से पोस्ट किया था, जिससे यह और विश्वसनीय लगे.

जांच में सामने आया सच

जब भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक की टीम ने इस पोस्ट की जांच की, तो गूगल सर्च पर इस तरह के किसी भी बयान या खबर का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. फैक्ट चेक टीम ने प्रधानमंत्री मोदी की आधिकारिक वेबसाइट narendramodi.in पर भी उनके जीवन से जुड़ी इस जानकारी को खोजा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं मिला. वेबसाइट के अनुसार, पीएम मोदी के बचपन के दिन काफी संघर्षपूर्ण थे. वो अपने पिता के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने में मदद करते थे.

उपरोक्त चैनल ने भी स्पष्ट किया कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है और उसके प्लेटफॉर्म से ऐसी कोई खबर कभी जारी नहीं की गई. चैनल ने कहा कि उनके आधिकारिक लोगो का गलत इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई है.

जांच में हमने पोस्ट डालने वाले यूजर की प्रोफाइल को भी खंगाला, तो पता चला कि यह फेसबुक अकाउंट 2012 में बनाया गया था, जिसके 8,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं. वहीं, यूजर का लोकेशन पटना, बिहार का हैं.

निष्कर्ष

जांच में पाए गए तथ्यों और जानकारी से इस बात की पुष्टि हो गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी अपने जन्म या पिता को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. यह वायरल पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है और इसका मकसद दुष्प्रचार को फैलाना है. साथ ही न्यूज चैनल के नाम का गलत इस्तेमाल कर इसे वास्तविक दिखाने की कोशिश की गई है, इसलिए किसी भी वायरल सामग्री को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें और तभी साढा करें.

ये भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी ने कहा, यह पवन नहीं आंधी है, जानें वायरल हो रहे वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read