फैक्ट चेक

क्या वाराणसी के मंदिर में मिले मुस्लिम युवकों के कटे सिर? जानें सोशल मीडियी पर वायरल हो रहे पोस्ट का सच

Varanasi Kali Mandir News Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे तत्व वायरल होते रहते है जिससे सांप्रदायिक तनाव को बनाया जा सके. अब इसी सूची में एक ऐसा पोस्ट और वायरल हो रहो है. पोस्ट से दावा किया जा रहा है कि एक हिंदू महिला ने धर्म परिवर्तन की धमकी देने वाले 6 मुस्लिम युवकों के सिर काट दिए. लेकिन क्या ऐसा वाकई में हुआ है. आइए जानते है.

सोशल मीडिया पर क्या हो रहा वायरल?

दरअसल, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर किया.

इस पोस्ट में लिखा था कि वाराणसी में हड़कप! बलात्कार और धर्मांतरण की धमकी देने पर ‘हिन्दू लड़की’ ने 6 मुस्लिम युवकों का गला काटकर…वाराणसी बाबनपुर स्थित काली माता मंदिर में 6 कटे सिर..!’

जांच में सच आया सामने

जब इस वायरल दावे की जांच की गई, तो सच सामने आ गया. सबसे पहले तो मुख्यधारा की किसी भी मीडिया वेबसाइट या अखबार में ऐसी किसी बड़ी वारदात की कोई खबर नहीं है. जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह अफवाह नई नहीं है, बल्कि साल 2023 में भी ठीक इसी तरह का झूठ फैलाया गया था.

उस वक्त जून 2023 में वाराणसी पुलिस ने खुद इस मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर इस खबर का पूरी तरह खंडन किया था. पुलिस ने साफ कहा था कि यह सूचना पूरी तरह भ्रामक और असत्य है. हाल ही में यूपी पुलिस की फैक्ट चेक यूनिट ने दोबारा इस पुराने खंडन को री-शेयर करके लोगों को सचेत किया है. वाराणसी पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (PRO) रमाकांत पांडेय ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है.

इस जांच से यह साफ हो गया कि वायरल हो रहा दावा पूरी तरह से झूठा है.
साल 2023 में जब यह झूठ फैला था, तब वाराणसी पुलिस ने अफवाह उड़ाने वाले कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की थी. अब साल 2026 में एक बार फिर पुराने और बेबुनियाद दावे को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें: क्या नीदरलैंड की गर्मी में सचमुच पिघल गईं कारें और टायर? जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज का पूरा सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago