Fact Check: सोशल मीडिया पर अकसर ही पैसो को डबल करने के तरीकों के बारें में वायरल पोस्ट और वीडियो देखने को मिल ही जाते हैं. इसी बीच ठीक ऐसा ही एक और दावा सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वित्त मंत्री खुद एक ऐसी निवेश योजना बता रही हैं, जहां सिर्फ 22 हजार रुपये लगाकर आप एक हफ्ते में साढ़े पांच लाख रुपये कमा सकते हैं. लेकिन इस वीडियो का असल सच तो कुछ और ही है.
पहली नजर में देखने पर ये वीडियो बिल्कुल असली लगता है. इसमें वित्त मंत्री लोगों को प्रोत्साहित करती नजर आती हैं कि वे इस स्कीम में पैसा लगाएं और रातों-रात अमीर बन जाएं. लेकिन जब पीआईबी फैक्ट चेक ने इसकी बारीकी से पड़ताल की, तो पता चला कि ये पूरी तरह ‘डीपफेक’ वीडियो है.
यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से वित्त मंत्री के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और उनकी आवाज को डब किया गया है. सरकार ने साफ किया है कि न तो वित्त मंत्रालय और न ही निर्मला सीतारमण ने ऐसी किसी जादुई स्कीम का ऐलान किया है.
वहीं, सोचने वाली बात है कि क्या कोई भी बैंक या सरकारी संस्था सिर्फ सात दिनों में आपके पैसे को 25 गुना बढ़ा सकती है? जाहिर है कि नहीं. जालसाज जानते हैं कि आम इंसान कम समय में ज्यादा मुनाफा चाहता है और इसी कमजोरी का फायदा उठाने के लिए वे भरोसेमंद चेहरों का सहारा लेते हैं. इस वीडियो का मकसद लोगों को किसी फर्जी ऐप या वेबसाइट पर ले जाकर उनके साथ ऑनलाइन ठगी करना है. भारी मुनाफे के चक्कर में लोग बिना जांच-पड़ताल किए अपनी गाढ़ी कमाई इन ठगों के हवाले कर देते हैं.
पीआईबी और साइबर एक्सपर्ट्स ने देशवासियों को आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी किसी भी लुभावनी स्कीम पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. किसी भी सरकारी योजना की पुष्टि हमेशा आधिकारिक वेबसाइट (gov.in) या सरकार के वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल से ही करें.
ये भी पढ़ें: आगरा की मेयर का ‘सफाई’ वाला वीडियो ही निकला एडिटेड, आशा भोसले को ‘घोंसले’ कहने पर घिरीं हेमलता दिवाकर
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और करियर के मामले…
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…
Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज कारोबार और करियर के लिहाज…
Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज कामकाज में देरी और रुकावट…