Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बहराइच में खौफनाक वारदात, देवर ने भाभी को बांधकर कुल्हाड़ी से बेरहमी से मौत के घाट उतारा

UP News: बहराइच जिले के धर्मपुर गांव में सनसनीखेज वारदात हुई. बीमा क्लेम के पैसों को लेकर विवाद में देवर ने अपनी भाभी आरती देवी की हत्या कर दी.

UP News: धर्मपुर गांव की रहने वाली 32 वर्षीय आरती देवी के पति की एक साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. हाल ही में बीमा क्लेम का पैसा महिला के खाते में आया था. पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका का देवर दिनेश यादव पैसों की मांग कर रहा था. जब आरती देवी ने पैसे देने से इंकार किया तो विवाद इतना बढ़ गया कि उसने हत्या कर दी.

वारदात से फैली सनसनी

घटना मूर्तिहा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है. महिला की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

ये भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार, समझौते के करीब वार्ता

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 100वीं जयंती: पीएम मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बोले- ‘मिट्टी से जुड़े निडर जननेता’

गांव में सन्नाटा

इस घटना के बाद धर्मपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. लोग हैरान हैं कि पैसों के लिए देवर ने अपनी ही भाभी की जान ले ली.

ये भी पढ़ें-‘नारी शक्ति’ ही सशक्त भारत की असली पहचान: संसद के विशेष सत्र के बीच पीएम मोदी संस्कृत श्लोक से दिया प्रेरक संदेश

मामले की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है. बीमा क्लेम की रकम और आरोपी के इरादों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी.

ये भी पढ़ें-मौसम का ‘यू-टर्न’: दिल्ली में फुहारों से राहत, तो कश्मीर में तूफान ने ढाया कहर; जानें अपने शहर का हाल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital