फैक्ट चेक

चालान के नाम पर खाली हो रहा है बैंक खाता! व्हाट्सऐप पर आए इन खतरनाक लिंक्स को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट

Fact Check: डिजिटल इंडिया के दौर में सरकार लगभग हर जरूरी काम के लिए हमसे फोन या मैसेज के जरिए संपर्क करती है. लेकिन इसी सुविधा का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और खतरनाक तरीका निकाल लिया है. अगर आपके मोबाइल या व्हाट्सऐप पर भी कोई ऐसा मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि आपका ‘ट्रैफिक चालान’ पेंडिंग है और उसे तुरंत भरने के लिए एक लिंक दिया गया है, तो ठहर जाइए! यह आपको कंगाल करने की साजिश भी हो सकती है.

RTO के नाम पर हो रहा खेल

दरअसल, इन दिनों देश भर में कई लोगों के फोन पर फर्जी आरटीओ अधिकारी बनकर मैसेज भेजे जा रहे हैं. इन मैसेजों के साथ अक्सर कोई अनजान लिंक, APK फाइल या PDF अटैच होती है, जो दिखने में बिल्कुल सरकारी और असली लगती है.

भारत सरकार की आधिकारिक फैक्ट चेक एजेंसी PIB Fact Check ने इस स्कैम का भंडाफोड़ करते हुए लोगों को अलर्ट किया है. पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी देते हुए लिखा कि स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए नकली ई-चालान लिंक भेज रहे हैं. जैसे ही आप घबराहट में इस लिंक पर क्लिक करते हैं या APK फाइल इंस्टॉल करते हैं, वैसे ही आपका फोन हैक हो जाता है. इसके बाद आपके बैंक से आने वाले OTP ठगों तक पहुंच जाते हैं और आपकी बिना मर्जी के खाते से सारे पैसे साफ हो जाते हैं.

संदिग्ध मैसेज मिलने पर क्या करें?

अगर आपके पास भी ऐसा कोई संदिग्ध मैसेज, वीडियो या ऑडियो आता है, तो घबराएं नहीं और न ही उस पर आंख मूंदकर भरोसा करें. सरकार की तरफ से इसकी सच्चाई जांचने के लिए मुफ्त सुविधा दी गई है.

आप सीधे पीआईबी की ऑफिशियल वेबसाइट factcheck.pib.gov.in पर जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा, आप उनके आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेल आईडी pibfactcheck@gmail.com पर उस मैसेज को भेजकर उसका सच जान सकते हैं. सुरक्षित रहें और बिना जांचे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.

ये भी पढ़ें: क्या है ‘पेन बम’ जिसको लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस एडवाइजरी की हो रही बात? जानें पोस्ट का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

3 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

3 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

3 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

4 hours ago