ICC World Cup 2023

ENG vs AFG: 2011 में आयरलैंड, 2015 में बांग्लादेश और अब 2023 में अफगानिस्तान… वर्ल्ड कप में तीन बार इंग्लैंड टीम हुई उलटफेर का शिकार

ENG vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मैच रविवार को इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान खेला गया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में अफगानिस्तान ने पिछली बार की विजेता रहे इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया. वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान ने गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम  ने इस टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर ली है.

अफगानिस्तान के हाथों इंग्लैंड को मिली हार

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया. अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और 49.5 ओवर में 284 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम 40.3 ओवर में 210 रन पर ऑल आउट हो गई. इस मैच में अफगान टीम के स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद नबी और राशिद खान ने मिलकर इंग्लैंड टीम के 8 विकेट चटकाए. मुजीब उर रहमान और राशिद खान को जहां 3-3 विकेट मिले. वहीं मोहम्मद नबी को दो विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: बाबर आजम का फैन बॉय मोमेंट, King Kohli से मांगी जर्सी, भड़क गये वसीम अकरम

इंग्लैंड की टीम पहले भी हो चुकी है उलटफेर का शिकार

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इंग्लैंड उलटफेर का शिकार हुई हो. इससे पहले भी कई दफा इंग्लैंड के साथ उलटफेर हो चुका है. सबसे पहले साल 1992 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने इंग्लैंड को 9 रन से हराया था. इसके बाद साल 2011 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने मीरपुर में इंग्लैंड को मात दी थी. इसी साल आयरलैंड ने भी इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया था. वहीं 201 के वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने 15 रनों से हराया था. अब 2023 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने 69 रनों से हरा दिया है.

210 रन पर ऑल आउट हुई पूरी टीम

285 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो सस्ते में आउट हो गये. शुरुआत के दस ओवर में इंग्लैंड ने अपने दो विकेट गंवा दिए.  निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता रहा और पूरी टीम 210 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली. वहीं डेविड मलान ने 32 और आदिल रशीद ने 20 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए.

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

5 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

5 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

20 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago