ICC World Cup 2023

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका में होगी भिड़ंत, दोनों टीम को पहली जीत की तलाश, जानें पिच रिपोर्ट और आंकड़े

AUS vs SL: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं. सोमवार को टूर्नामेंट में दो दिग्गज टीम की भिड़ंत होगी. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीम आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेल चुकी है लेकिन दोनों ही टीम को कोई जीत नहीं मिली है. ऐसे में कल होने वाले मैच में कोई एक टीम विजेता बनेगी. मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे टॉस होगी.

पिच रिपोर्ट-

लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम की पिच काफी धीमी होती है. यहां पर रन बनाना काफी मुश्किल होता है. लेकिन पिछली मैच में साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टेडियम के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था. इस लिहाज से देखें तो ऑस्ट्रेलिया की टीम कल अगर टॉस जीतेगी तो पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.

प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर ऑस्ट्रेलिया

टूर्नामेंट में अब तक 13 मैच खेले जा चुके हैं. अब अगर प्वाइंट टेबल पर नजर डालें तो भारत इस समय टॉप पर बनी हुई है. वहीं श्रीलंका की टीम अपने दो मैच गंवाने के बाद आठवें स्थान पर है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दसवें स्थान यानी सबसे नीचे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड का दावेदार माना जा रहा था लेकिन उसे पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में कल होने वाला टूर्नामेंट दोनों टीम के लिए अहम होगा.

श्रीलंका को दो मैचों में मिल चुकी है हार

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का पहला मैच दिल्ली में साउथ अफ्रीका के साथ हुआ था. जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 428 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य खड़ा किया था. इस मैच में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारत की जीत के बाद सचिन तेंदुलकर ने शोएब अख्तर के लिए मजे, ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ जवाब हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

श्रीलंका टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलालेज, चमिका करूमारत्ने, महेश तीक्षणा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका.

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

4 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

4 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

4 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

5 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

5 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

5 hours ago