ICC World Cup 2023

AUS vs AFG: अद्भुत…अदम्य… मैक्सवेल की डबल सेंचुरी के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता मैच

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 289 रन बनाए. इसके जवाब में 10 गेंद शेष रहते कंगारू टीम ने 3 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवैल ने तूफानी पारी खेली. उन्होंने नाबाद 189 रनों की पारी खेलकर अकेले दम पर टीम को जीत दिला दी.

ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट से दर्ज की जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत खराब रही. निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया. 91 रन के स्कोर पर टीम के सात बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. उसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाने तक क्रीज पर बने रहे. मैक्सवेल ने नाबाद 201 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्होंने 128 गेंदों का सामना किया. मैक्सवेल ने अपनी पारी में 10 छक्के और 21 चौके लगाए और टीम को जीत दिला दी. मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. मैक्सवेल वर्ल्ड कप में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल और मार्टिन गप्टिल के नाम दर्ज था.

अफगानिस्तान ने बनाए 291 रन

अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर 38 रन के स्कोर पर गुरबाज कैच आउट हो गए.  दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रहमत शाह ने 30 रनों की पारी खेली. कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी 26 रन का योगदान दिया. अजमतउल्लाह ओमरजाई ने 22 रन बनाए. मोम्मद नबी ने 12 रन की पारी खेली. राशिद खान नाबाद 35 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इसके अलावा ओपनर इब्राहिम जादरान शुरुआत से आखिरी तक क्रीज पर टीके रहे और 143 गेंदों में 129 रनों की शानदार पारी खेली. जादरान ने अपनी पारी के दौरान 8 चौके और तीन छक्का लगाया.

अफगानिस्तान टीम की प्लेइंग इलेवन

रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतउल्लाह ओमरजाई, मोम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक.

ऑस्ट्रेलिया टीम की प्लेइंग इलेवन

ट्रैविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: वर्ल्ड कप में शतक जमाने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने इब्राहिम जादरान, अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 292 रन का टारगेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

7 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

15 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

17 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

30 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

56 minutes ago