देश

CG Election: नक्सली हमलों के बीच जनता ने दिखाया दम, पहले फेज मे 70 प्रतिशत मतदान, 223 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान समाप्त हो चुका है. 20 सीटों पर मंगलवार को 70.87 फीसदी मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान के दिन जमकर सियासत और नक्सलियों के हमले देखने को मिले. इसके बावजूद भी प्रदेश की जनता ने फर्ज निभाते हुए मतदान किया. मतदान खत्म होते ही बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. चुनाव आयोग के लिए नक्सल प्रभावित सीटों पर मतदान कराने की चुनौती थी. इसलिए सुरक्षाबलों की भारी फोर्स तैनात की गई थी.

इसके बाद भी नक्सलियों मतदान प्रभावित करने की कोशिश की. खबरों के मुताबिक, सरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कई नक्सली मारे भी गए जबकि तीन जवान घायल हो गए.

नक्सल प्रभावित इलाकों में कितनी वोटिंग

प्रदेश में नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की कुल 12 दुर्ग संभाग की आठ सीटें शामिल थीं. सबसे ज्यादा मतदान भानुप्रतापपुर में हुआ. यहां मतदाताओं ने 79.1 फीसदी मतदान किया और सबसे कम मतदान बीजापुर में हुआ, यहां कुल 40.98 फीसदी मतदान रहा. इसके साथ ही आज प्रदेश में 223 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मे कैद हो गई. 40 लाख, 78 हजार, 681 मतदाताओं ने अपन-अपने उम्मीदवारों पर फैसला ले लिया है. अब नजीतों में देखना होगा कि चुनाव में जीतेगा.

पहले चरण के मतदान में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत लता उसेंडी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, विक्रम उसेंडी दिग्गज नेताओं किस्मत आज ईवीएम में कैद हुई. इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल कैबिनेट के तीन मंत्रियों में मोहन मरकाम, कवासी लखमा और मोहम्मद अकबर के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की साख दांव पर लगी हुई है.

नकस्ली हमलों के बीच मतदान

नक्सलियों ने सुकमा और कांकेर में मदान को प्रभावित करने की कोशिश की. उनकी तरफ से पांच हमले किए गए, जिसमें कुल 5 जवान और 2 मतदानकर्मी भी घायल हो गए. हालांकि सुरक्षाबलों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया. खबरों के मुताबिक कई नक्सली भी इस हमले में ढेर हो गए हैं. प्रदेश में मतदाताओं ने भी हौसला दिखाते हुए इन इलाकों में बढ़चढ़ कर मतदान किया.

प्रदेश में पहले फेज का मतदान खत्म होने के बाद अब दूसरे चरण की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं. दूसरा फेज में 70 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago