ICC World Cup 2023

SA vs AUS: फिर चूक गई साउथ अफ्रीका, 3 विकेट से हराकर आठवीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल में भारत से होगी भिड़ंत

SA vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी कंगारू टीम ने 16 गेंद शेष रहते हुए मैच को 3 विकेट से अपने नाम कर लिया. अब रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की खिताबी भिड़ंत होगी.

8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका को 212 रन पर रोकने के बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार शुरुआत की. ऑस्ट्रेलिया को सातवें ओवर में 60 रन के स्कोर पर डेविड वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा. वॉर्नर 29 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. 15वें ओवर में कंगारू टीम को तीसरा झटका लगा. ओपनर ट्रेविस हेड 62 रन बनाकर केशव महाराज के शिकार हो गए. स्टीव स्मिथ (30), मार्नस लाबुशेन (18), ग्लेन मैक्सवेल (1), जॉश इंग्लश (28) रन बनाए. मिचेल स्टार्क 16 और कप्तान पैट कमिंश 14 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और नाबाद लौटे. इस तरह से कंगारू टीम ने 16 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया.

212 रन पर ऑल आउट हुए साउथ अफ्रीका

ईडन गार्डन के मैदान पर टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी चुनी लेकिन शुरुआत बहुत खराब रही. पहले ही ओवर में कप्तान टिम्बा बावूमा खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. 120 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका के 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए. डेविड मिलर ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने 116 गेंदों में आठ चौके और पांच छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाज के अलावा साउथ अफ्रीका के कोई भी बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को नहीं छू सके. 6 खिलाड़ी तो दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे. इस तरह से पूरी टीम 212 रन पर ऑल आउट हो गई.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टिम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें- SA vs AUS World Cup 2nd Semifinal : 212 रन पर साउथ अफ्रीका सिमटी, स्टार्क ने झटके 4 विकेट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मुश्किल मा टुरा-टुरी! लिव-इन का रजिस्ट्रेशन, ब्रेकअप पर अर्जी, क्या है छत्तीसगढ़ UCC का मसौदा?

Chhattisgarh UCC Draft On Live In Relationship: छत्तीसगढ़ में लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य हो…

20 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले पर बड़ा एक्शन: 6 पुरुष और 3 महिलाएं गिरफ्तार

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में…

22 minutes ago

दिवाली से पहले शेयर बाजार में धमाका: 4 दिन में सेंसेक्स 3500 अंक उछला, निवेशकों ने कमाए 14 लाख करोड़ रुपये

दिवाली से पहले शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. 28 अक्टूबर के…

35 minutes ago

500 साल के संघर्ष से आया ये दिन, अयोध्या के विकास पर क्या बोले सीएम योगी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीलीभीत में ब्रह्मलीन महंत योगी शांतिनाथ की स्मृति में आयोजित श्रीराम…

50 minutes ago

प्रलय का पराक्रम: DRDO की मिसाइल ने बदला रास्ता, दुश्मन के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

DRDO Pralay Missile: भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में DRDO द्वारा विकसित प्रलय मिसाइल का…

52 minutes ago

सीएम योगी का 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली तोहफा, विपक्ष पर तीखा हमला

CM Yogi Adityanath Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेश…

1 hour ago