पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज (फोटो ट्विटर)
MP Elections 2023: मध्यप्रदेश में चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं. बीतों दिनों कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक चुनावी सभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर एक बयान दिया था. इस पर अब पूरे प्रदेश में बवाल छिड़ा हुआ है. प्रियंका गांधी के बयान पर अब बीजेपी के दिग्गज नेता उन पर हमला बोल रहे हैं.
इसी कड़ी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन पर पलटवार किया है. उन्होंने प्रिंयका गांधी को ज्योतिरादित्य के लिए अहंकार शब्द का इस्तेमाल करने के लिए कहा कि जनता उन्हें कभी मांफ नहीं करेगी.
सीएम शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “प्रियंका गांधी जी, यह आपके अहंकार की पराकाष्ठा है! मध्यप्रदेश और जनता की सेवा के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे माधवराव सिंधिया जैसे व्यक्तित्व के लिए आपने जिन शब्दों का प्रयोग किया, वह न केवल जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि हृदय को तार-तार कर देने वाला भी है. राजनीतिक लाभ के लिए व्यक्तिगत आक्षेप अत्यंत अशोभनीय और निंदनीय है. प्रियंका जी, मध्यप्रदेश और देश आपकी अभद्र व असहनीय टिप्पणी एवं अहंकार से भरे शब्दों के लिए कभी माफ नहीं करेगा.
यह भी पढ़ें- Assembly Elections: “BJP चाहे जीत जाए, लेकिन…”, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस पर क्यों बोला जमकर हमला?
दरअसल दतिया में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि ” बीजेपी के सभी नेता थोड़े अजीब हैं, जिसमें सबसे पहले नंबर पर हमारे सिंधिया हैं. उनके साथ उत्तर प्रदेश में मैंने काम किया था. असल में उनकी हाइट थोड़ी छोटी है, लेकिन अहंकार वाह भाई वाह! उनके पास जाने वाले हर कार्यकर्ता का यही कहना रहा है कि हमें उनको महाराज कहना पड़ता है, लेकिन अगर उन्हें महाराज नहीं कहा जाता है तो उनके मामलों का समाधान नहीं किया जाता है.”
सिंधिया ने आगे लिखा है कि “क़ाबिलियत को क़द से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें. भ्रष्टाचारियों और वादाख़िलाफ़ियों के शासन को बार बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः आपका सूपड़ा साफ़ मध्यप्रदेश से जनता करने जा रही है.
Amit Shah BIMSTEC Meeting: राजधानी नई दिल्ली में पहली बार बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके प्रयासों से रूस और यूक्रेन एनर्जी…
Budget Home Decor Ideas Under 5000: घर को स्टाइलिश और खूबसूरत बनाने के लिए अब…
Jhansi News Today: उत्तर प्रदेश के झांसी में 15 हजार रुपये के कर्ज के तनाव…
Panchkula Police Encounter: हरियाणा के पंचकूला में पंजाब के एक कुख्यात गैंग से जुड़े दो…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हालिया प्रदर्शनों और पाबंदियों के चलते कारोबार और न्यायिक कामकाज पर…