ICC World Cup 2023

Glenn Maxwell Double Century: मैक्सवेल ने चेज करते हुए डबल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास, अफगानिस्तान के जबड़े से छीनी जीत

AUS vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़कर इतिहास रच दिया. मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया. मैक्सवेल रन चेज करते हुए डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये हैं. वह जिस समय बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए थे उस समय ऑस्ट्रेलिया टीम बैकफुट पर था, अफगानिस्तान की जीत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की और मैच को पलट दिया. अफगानिस्तान पर जीत दर्ज करते ही ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच गई.

मैक्सवेल ने डबल सेंचुरी जड़कर रचा इतिहास

अफगानिस्तान टीम को ग्लेन मैक्सवेल का कैच छोड़ना महंगा पड़ गया. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 292 रन चाहिए थे. इस मुकाबले में मैक्सवेल अकेले 200 से अधिक रन बनाकर मैच में जीत दर्ज कर ली. यह स्कोर ऑस्ट्रेलिया टीम का वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज है.

वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज

ग्लेन मैक्सवेल वनडे वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले वर्ल्ड कप में दो दोहरा शतक लगा है. दोनों डबल सेंचुरी 2015 के वर्ल्ड कप में लगा था. वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप में पहला डबल सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड है. गेल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. उन्होंने 147 गेंदों में 215 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 16 छक्के और 10 चौके लगा था.

वर्ल्ड कप 2015 में लगे दो डबल सेंचुरी

वर्ल्ड कप 2015 में दूसरा दोहरा शतक न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज है. गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था. उस मैच में मार्टिन गुप्टिल ने 163 गेंदों में 237 रन बनाए थे. अपनी पारी में गुप्टिल ने 11 छक्के और 24 चौके लगाए थे. अब वर्ल्ड कप 2013 में ग्लेन मैक्सवेल ने 201 रनों की पारी खेलकर इस सूची में तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैक्सवेल ने 128 गेंदों में 201 रनों की नाबाद पारी खेली. इस पारी में मैक्सवेल के बल्ले से 10 छक्के और 21 चौके निकले.

ये भी पढ़ें- AUS vs AFG: अद्भुत…अदम्य… मैक्सवेल की डबल सेंचुरी के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता मैच

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

21 minutes ago

24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी का वक्त उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी से नहीं माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पुलिस किसी व्यक्ति को हिरासत में…

31 minutes ago

UP Elections 2027: ’27 में कृष्ण आएंगे’… लखनऊ में सपा के नए होर्डिंग से अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल बनाने की होड़

Samajwadi Party Lucknow: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर अखिलेश यादव और भगवान श्रीकृष्ण…

40 minutes ago

दिवाली बोनस हो तो ऐसा…! कंपनी ने कर्मचारियों को दिए iPhone 16, VIDEO देख लोग बोले- ‘भाई वैकेंसी है क्या?’

दिल्ली के रोहिणी स्थित फाइनेंस कंपनी 'फाइनेंसरसाब' ने दिवाली बोनस के तौर पर अपने कर्मचारियों…

49 minutes ago

राजस्थान के नागौर में बारूद बनाने वाली इकाई में हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर में पटाखों के गोदाम में भीषण आग के बाद हुए जोरदार धमाके…

50 minutes ago

काल बना पहाड़ी सफर! उत्तरकाशी में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर नदी में समाई इनोवा कार, चार की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी धर्मकुंड के समीप गुरुवार को एक…

57 minutes ago