दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो ट्विटर)
MP Election 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में अब बस कुछ दिन का समय बचा हुआ है. ऐसे में प्रदेश का सियारी पारा अपने चरम पर है. राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले बोल रही हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार रखा है. वहीं बीजेपी ने तो चुनाव से कुछ दिन पहले ही बड़ा दांव चल दिया है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा. सीएम के रण में उतरते ही प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया. उन्होंने मध्यप्रदेश के देवास में रैली को संबोधित किया. इस दौरान कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले बोले.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवास में कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरा. उन्होंने विकास के मुद्दे से लेकर राम मंदिर तक. कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रदेश की एक रैली में यह तक कहा दिया कि चुनाव में कांग्रेस को ही खत्म कर दो सभी समस्याएं अपने आप खत्म हो जाएंगी.
बीजेपी नेता ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश अब बीमारू राज्य के श्रेणी से ऊपर उभरा है. आज मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है बल्कि राजस्थान और बिहार बीमारू राज्य बना हुआ है. जहां कांग्रेस होगी वो राज्य बीमारू राज्य होगा.” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को तमाम समस्याएं दी हैं. आतंकवाद, उग्रवाद, भ्रष्टाचार दिया है, इसलिए कांग्रेस को ही समाप्त कर दीजिए, हर समस्या समाप्त हो जाएगी. इसके बाद सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं और दूसरी तरफ राम विरोधी.
सीएम योगी ने कहा कि 2014 के पहले देश में व्यापक अविश्वास, भ्रष्टाचार था. कांग्रेस और समस्या दोनों एक साथ है. 2014 के बाद परिवर्तन आया, विकास भी है, आस्था का सम्मान भी है. बिना भेदभाव के हर योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी समस्याओं का समाधान करती है, आतंकवाद की समस्या का समाधान हुआ है. 370 हमेश के लिए दफन हो गया है.
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…