दुनिया

Israel Atomic Bomb Gaza: ‘गाजा पर परमाणु हमला…’ बयान से खफा रूस ने उठाई इजरायल पर उंगली, आखिर क्‍या होगा वहां?

Israel Hamas war: पश्चिम एशिया में इजरायल और हमास की जंग को आज एक महीना पूरा हो चुका है. इस बीच खबर आई है कि गाजा पट्टी की सिक्योरिटी इजरायल संभाल सकता है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) गाजा में घुसकर हमास के ठिकानों को तबाह करने में लगी हैं. कल एक इजरायली मंत्री ने परमाणु बम से जुड़ा बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया. दरअसल, इजरायल के मंत्री अमीचाई एलियाहू ने कहा था कि हमास शासित गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराना भी हमारे लिए एक विकल्प है. अब इस बयान पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं.

गाजा पर परमाणु बम गिराने की बात करने वाले इजरायली मंत्री को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कर दिया है. हालांकि, मुस्लिम देश अभी भी इजरायल पर जुबानी हमले कर रहे हैं. दूसरी ओर, रूसी विदेश मंत्रालय ने भी इजरायली मंत्री के बयान पर सवाल खड़े किए हैं. रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि एलियाहू के बयान से स्पष्ट होता है कि इजरायल के पास परमाणु हथियार हैं और इस बात को अब खुले तौर पर इजरायल ने स्वीकार लिया है.

रूस ने उठाया इजरायल पर सवाल- परमाणु बम हैं?

RIA न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, मारिया ने कहा कि हम इजरायल में परमाणु हथियारों की उपस्थिति के बारे में आधिकारिक बयान सुन रहे हैं. उन्होंने पूछा कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरीक्षक कहां हैं? गौरतलब है कि इजरायल ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उसके पास परमाणु हथियार हैं, हालांकि फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स का अनुमान है कि इजरायल के पास करीब 90 परमाणु हथियार हैं.

यह भी पढ़िए: Israel Hamas war: इजरायली सेना ने हमास के 450 ठिकाने किए ध्वस्त, गाजा में मिलिट्री कंपाउंड पर ​भी कब्जा

गाजा की सिक्योरिटी अपने हाथ में लेगा इजरायल?

द टाइम्‍स ऑफ इजरायल ने अभी बताया कि IDF लगातार गाजा में जमीनी ऑपरेशन के दौरान हमास के ठिकानों को निशाना बना रही है. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एबीसी न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि लंबे समय तक इस इलाके की सुरक्षा की जिम्मेदारी इजरायल की होगी. जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि इजरायल का इरादा गाजा से हमास के खात्मे के बाद उस इलाके की सिक्योरिटी अपने हाथ में लेने का है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

15 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

36 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

55 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago