देश

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 400 के पार, प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है और ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गई है. जिससे हवा दमघोंटू हो गई है. यदि हम वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है. कई इलाकों में आज (बुधवार) सुबह छह बजे के करीब AQI 400 के पार दर्ज किया गया है. इसके साथ ही शोक विहार में AQI 405, जहांगीरपुरी में AQI 428, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में AQI 404 और द्वारका सेक्टर 8 में AQI 403 रिकॉर्ड हुआ है.

हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगो को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही दिल्ली में सुबह साढ़े छह बजे के करीब इंडिया गेट पर स्मॉग की चादर देखने को मिल रही है. लोग अब इस जहरीली हवा में  मार्निंग वॉक करने को विवश गए हैं. इस दौरान कुछ लोग मास्क लगाए भी नजर आए है.

दिल्ली में सुबह आठ बजे का AQI रहा इतना

जहरीली हवा ने लोगो का जीना मुश्किल किया है. वहीं दिल्ली के बवाना में AQI 482 के करीब पहुंच चुका है. इसके साथ ही सुबह 8 बजे के AQI की बात करें तो नरेला में 461, आईटीआई, जहांगीरपुरी में AQI 426 रिकॉर्ड किया गया है. पंजाबी बाग में AQI 385 और आनंद विहार में AQI 318, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में AQI 360 और मंदिर मार्ग में AQI 351 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- UP Board Exam 2024: अब बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ एडमिट कार्ड से ही नहीं मिलेगा प्रवेश, विद्यार्थियों को सुरक्षा का ये घेरा भी करना होगा पार

कितना AQI का लेबल है सही

तो आइए आपको बताते है कि AQI का लेबल कितना होना चाहिए. शून्य और 50 के बीच एक AQI को ‘अच्छा’ माना जाता है. 51 और 100 के बीच को ‘संतोषजनक’ कहा जाता है. वहीं 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’ माना जाता है. 201 और 300 के बीच को ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है. वहीं 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ माना जाता है. और 401 और 500 के बीच को ‘गंभीर’ कहा जाता है. साथ ही 500 से ऊपर वाले को ‘गंभीर प्लस’ कहा जाता है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करें (Delhi Weather) तो बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद जताई गई है. इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. वहीं इसके न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है. वहीं दिल्ली वालों को रात के समय ज्यादा सर्दी का अहसास होने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago