ICC World Cup 2023

NZ vs SL: रचिन रविंद्र ने बल्ले से बरपाया कहर, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड

Rachin Ravindra Record: वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र अपनी बल्लेबाजी से खूब प्रभावित किया है. 23 वर्षीय कीवी खिलाड़ी ने ये दिखा दिया है कि वो इस टीम के भविष्य के बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. रचिन रविंद्र ने वर्ल्ड कप के पहले मैच से रचिन रविंद्र अपनी टीम के लिए कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं. गुरुवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भी रविंद्र ने शानदार बल्लेबाजी की और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इसके साथ ही रचिन रविंद्र वर्ल्ड कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए.

सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रविंद्र

वर्ल्ड कप के 41वें मैच में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए रचिन रविंद्र ने 34 गेंदों में 42 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 छक्के और 3 चौके निकले. इस पारी की बदौलत रचिन रविंद्र डेब्यू वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. रविंद्र ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रचिन रविंद्र वर्ल्ड कप 2023 के लीग मुकाबले में खेले गए 9 मैचों में 565 रन बनाए हैं. जिसमें उनके बल्ले से तीन शतक निकला है. कीवी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 123 रन है. बता दें कि जॉनी बेयरस्टो ने साल 2019 में अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में 532 रन बनाए थे.

जॉनी बेयरस्टो के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

रचिन रविंद्र पहले विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भी पहले स्थान पर आ गए हैं. इससे पहले इस सूची में पहले स्थान पर इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो का नाम दर्ज था. वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम का नाम दर्ज था. अब न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इन दोनों को पछाड़ते हुए पहले स्थान पर अपनी जगह बना ली है. रचिन रविंद्र के नाम वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 565 रन दर्ज हो गया है. कीवी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है. ऐसे में रचिन रविंद्र के पास रनों को और आगे बढ़ाने का मौका होगा.

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा

रचिन रविंद्र ने वनडे वर्ल्ड कप में 25 साल की उम्र से पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. सचिन तेंदुलकर से साल 1996 में एक सीजन में 523 रन बनाए थे. वहीं रचिन रविंद्र के नाम 565 रन दर्ज हो गया है. ऐसे में वो सचिन से आगे निकल गए हैं.

ये भी पढ़ें- NZ vs SL: न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से दी शिकस्त, सेमीफाइनल की रेस में कायम, पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

19 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago