ICC World Cup 2023

Video: पैट कमिंस का स्वागत देखकर यूजर्स बोले- लगता है ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का प्रसारण नहीं हुआ..

Australian Cricketer Pat Cummins: वर्ल्ड कप 2023 का महाकुंभ समाप्त हो गया है. रविवार 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया. करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ने वाले कंगारू प्लेयर्स जब मैच जीतकर अपने देश लौटे तो फैंस से उन्हें वैसा स्वागत नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे. सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. यूजर्स इस वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

वर्ल्ड कप जीतने के बाद देश लौटी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने से कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है. वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद बुधवार को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड समेत कई खिलाड़ी देश लौट आए. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें पैट कमिंस अपना सामना ट्रॉफी पर रखकर ले जाते दिख रहे हैं. इस दौरान कई फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर उनकी तस्वीर को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं.

कप्तान पैट कमिंस का वीडियो वायरल

जिस समय क्रिकेटर्स एयरपोर्ट से निकले, उस समय वहां कोई फैंस नजर नहीं आए. न ही खिलाड़ियों के स्वागत के लिए कोई नेता या अधिकारी पहुंचे थे. वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा है कि कोई वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी ट्रॉफी जीतकर अपने देश लौट रही है. वहीं एक फैंस ने बोला कि वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप का प्रसारण नहीं हुआ है. ये वीडियो देखकर भारतीय फैंस को काफी हैरानी हुई.

ये भी पढ़ें- Fact Check: वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन करने पर शाकिब अल हसन की हुई पिटाई? क्या है वायरल VIDEO की सच्चाई

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नहीं हुआ स्वागत

क्रिकेट फैंस का कहना था कि अगर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीतकर मुंबई पहुंचते तो कई किलोमीटर लंबी लाइन लगी होती. वही एक यूजर्स ने लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस अपने प्लेयर्स को ज्यादा सम्मान नहीं करते हैं लेकिन इसके बाद भी ये प्लेयर्स हर बार खुद को साबित करते हैं. वहीं कई यूजर्स को यह देखकर बहुत दुख हुआ कि वर्ल्ड चैंपियन को अपने घर में शानदार स्वागत नहीं मिला.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago