गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
अमित कात्याल ज़मीन के बदले नौकरी मामले में गिरफ्तार, ED ने की कस्टडी में लेने की मांग
Amit Katyal Land for Job case: बिहार के अंदर रेलवे में “ज़मीन के बदले नौकरी” घोटाला एक बार फिर चर्चा में है. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लालू प्रसाद यादव के एसोसिएट अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था. उसे अदालत में पेश किया गया, आज उसकी 6 दिन की ईडी हिरासत खत्म हो रही थी. हालांकि, अब उसे 5 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
बता दें कि अमित कत्याल पर ये आरोप है कि उसकी कंपनी एके इंफोसिस्टम के जरिये ही घोटाला किया गया, मनी लॉन्ड्रिंग की गई. सबूत मिलने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते 11 नवंबर को अमित कात्याल को गिरफ्तार किया था. वह और इन्फोसिस्टम CBI और ED की तरफ से की जा रही जांच के दायरे में हैं.
यह भी पढ़िए: जमीन के बदले नौकरी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया गिरफ्तार
अमित कात्याल एक बिजनेसमैन हैं. वह बिहार में राजद (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी होने के साथ ही उपरोक्त मामले में लाभ लेने वाली एके इन्फोसिस्टम के डायरेक्टर भी रह चुके हैं. एके इन्फोसिस्टम साउथ दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के एक पते पर रजिस्टर्ड है. जिसे लालू प्रसाद यादव का परिवार इसे आवासीय के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था.
— भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…