ICC World Cup 2023

PAK vs AFG: चेन्नई में पाकिस्तान की अफगानिस्तान से होगी भिड़ंत, जानें पिच रिपोर्ट

PAK vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 21 मैच खेले जा चुके हैं. सोमवार को टूर्नामेंट का 22 वां मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीम दोपहर दो बजे से आमने-सामने होंगी. पाकिस्तान को पिछले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में कल होने वाले मैच में वो जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में वापसी की कोशिश करेगी. वहीं अफगानिस्तान भी जीत के इरादे से उतरेगी.

पाकिस्तान की राह आसान नहीं

पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक चार मुकालबा खेल चुकी है और उसे शुरुआत के दो मैच में नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी. उसके बाद उसे भारत ने तीसरे मैच में सात विकेट से हराया. वहीं चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों पाकिस्तान को 62 रनों से करारी हार मिली. ऐसे में आज होने वाली मैच में उसे हार मिलती है तो इस टूर्नामेंट में उसके लिए आगे की राह आसान नहीं होगी.

पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की बात करें तो यहां के पिच पर आज स्पिनर्स को मदद मिल सकती है. इस पिच पर अफगानिस्तान ने अपना पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में आज के मैच में अफगानिस्तान वापसी करने की कोशिश करेगी. चेन्नई में मैसम की बात करें तो आज काफी गर्मी रहेगी. ऐसे में मैदान पर खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है.

इंग्लैंड को हरा चुकी है अफगान टीम

अफगानिस्तान की टीम भी आज अपना पांचवां मैच खेलने के लिए उतरेगी. इससे पहले अफगानिस्तान को बांग्लादेश, भारत और न्युजीलैंड के हाथ हार मिली है. वहीं अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के एक मुकाबले में उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया था. वहीं आज का मुकाबला भी काफी दिलचस्प होने वाला है.

पाकिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ.

अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्ला उमरजई, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

— भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

5 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

36 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

1 hour ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago