सूर्यकुमार यादव रन आउट (सोर्स- X)
IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को विश्व कप में डेब्यू करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने निराश किया और खुद की गलती से रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था, लेकिन उन्होंने निराश कर दिया.
भारतीय टीम का चौथा विकेट 182 रन के स्कोर पर गिरा. केएल राहुल 27 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. सेंटनर की गेंद पर केएल राहुल एलबीडब्ल्यू आउट हो गये. इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए. वो चार गेंदों पर दो रन बनाकर रन आउट होकर वापस पवेलियन चले गये. सूर्यकुमार अपनी गलती के चलते रन आउट हुए.
भारत की पारी के दौरान 34वां ओवर लेकर ट्रेंट बोल्ट आए. इस ओवर की पांचवी गेंद पर सूर्यकुमार यादव आउट हो गये. बोल्ट की फुल लेंथ गेंद को कवर के हाथों में खेला और रन लेने की कोशिश की. इस दौरान तालमेल की कमी के कारण दोनों बल्लेबाज एक ही छोड़ पर पहुंच गये. विराट कोहली ने दौड़ने से मना कर दिया. जब तक सूर्यकुमार लौटते बहुत देर हो चुकी थी और बोल्ट ने गेंद विकेटकीपर को थमा दी थी. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को रन आउट कर दिया.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा
191 रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव ने अपना विकेट गंवा दिया. सूर्यकुमार यादव खुद की गलती के कारण आउट हुए. उन्हें ये देखना चाहिए था कि वह रन लेने की स्थिति में हैं या नहीं. वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में सूर्यकुमार यादव के पास अच्छा मौका था कि वह बेहतरीन पारी खेलें लेकिन वो कुछ खास नहीं कर सके. वैसे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में हार्दिक पांड्या की वापसी की उम्मीद है. ऐसे में अगर वो चोट से उबरकर वापस आ जाते हैं तो सूर्यकुमार को फिर से बाहर बैठना पड़ेगा.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…