ICC World Cup 2023

ENG vs AFG: अफगानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत के बाद गुरबाज ने खोला राज, कहा- विराट ने बताया था ‘प्लान’

ENG vs AFG:  वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को बड़ा उलटफेर हुआ. अफगानिस्तान ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को चारों खाने चित कर दिया. विश्व चैंपियन इंग्लैंड को अफगानिस्तान ने एकतरफा हरा दिया. इससे इंग्लैंड को भारी झटका लगा है. इस जीत के साथ विश्व कप में पिछले आठ साल से हार रहे अफगानिस्तान की टीम ने अपना सूखे को खत्म कर दिया है. जीत के बाद अफगानिस्तान ने इसका श्रेय टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली को दिया है.

अफगानिस्तान ने विश्व चैंपियन इंग्लैंड को हराया

वर्ल्ड कप के 13वें मैच में अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज में तूफानी पारी खेली. उन्होंने 57 गेंदों में 80 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान गुरबाज ने 4 छक्के और 6 चौके भी लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 284 रन बनाए और 285 का टारगेट दिया. गुरबाज के प्रदर्शन के दम पर ही अफगानिस्तान ने वर्ल्ड के मौजूदा संस्करण में जीत दर्ज कर पाई है.

विराट कोहली ने बताया था प्लान- गुजबाज

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने जीत का श्रेय टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली को दी है. इंग्लैंड पर जीत दर्ज करने के बाद गुरबाज ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वो दुनिया भर के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं. सभी खिलाड़ी उनका आदर भी करते हैं. उन्होंने ही मुझे गेम प्लान समझाने में मदद किया है. विराट ने ही हमें सिखाया है कि पारी को बड़ी कैसे बनाए और विपरीत स्थिति में भी बड़े लक्ष्य कैसे दें.

ये भी पढ़ें- ENG vs AFG: 2011 में आयरलैंड, 2015 में बांग्लादेश और अब 2023 में अफगानिस्तान… वर्ल्ड कप में तीन बार इंग्लैंड टीम हुई उलटफेर का शिकार

इंग्लैंड के लिए टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल

विश्व कप 2023 में लगातार दो मैच हारने के बाद अफगानिस्तान अपने तीसरे मैच में इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराकर पहली जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने पहली बार इतनी बड़ी टीम को पटखनी दी है. अब इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट के टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल हो गया है. वहीं अफगानिस्तान की जीत से पाकिस्तान टीम को फायदा पहुंचा है. फिलहाल पाकिस्तान की टीम प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर बनी हुई है. वहीं अफगानिस्तान छठे स्थान पर पहुंच गई है. इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान टीम के हौसले काफी मजबूत हुए हैं.

Vikash Jha

Recent Posts

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

30 minutes ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

1 hour ago

Florida Plane Crash: बाल-बाल बचे डोनाल्ड ट्रंप, घर से 10 KM दूर प्लेन हुआ क्रैश, 9 लोगों की हुई मौत

Florida Plane Crash: अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा के रिहायशी इलाके में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

2 hours ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

3 hours ago