देश

Ayodhya Deepotsav 2023: राममय हुई अयोध्या… एक साथ जले 22 लाख से ज्यादा दीपक, बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ayodhya deepotsav 2023: आज अयोध्या राममय हो गई. यहां सरयू नदी के किनारे 51 घाटों पर 24 लाख दीप जलाए गए. 11 नवंबर (शनिवार) को 7वें दीपोत्सव पर एक साथ 22.23 लाख दीये जले, जिसका गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. होलोग्राफिक लाइट के जरिए महर्षि वाल्मीकि की राम की कथा सुनाई गई. लेजर शो के बाद 23 मिनट आतिशबाजी की गई. करीब 84 लाख रुपए की कीमत के ग्रीन पटाखे जलाए गए. दुनियाभर के रामभक्‍तों की निगाहें इस समय अयोध्‍या पर ही टिकी हैं.

सीएम योगी ने दीप प्रज्वलित किए

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘दीपोत्सव’ में दीप प्रज्वलित किए. उसके बाद वह 22.23 लाख से अधिक दीये जलाने वाले नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट लेते नजर आए. न्यूज एजेंसी ANI ने कुछ ताजा तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिख रहे हैं.

पदाधिकारियों ने बताया कि रामनगरी में 24 लाख दीपों को जलाने के लिए 1 लाख 5 हजार लीटर सरसों तेल का इस्तेमाल किया गया. सरयू नदी के किनारे 51 घाटों पर कुल 24 लाख दीप जलाए गए. वहीं, 22 लाख 23 हजार दीप एकसाथ जलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना. दीपों की गिनती के लिए 2 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

इससे पहले 2022 में सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का कीर्तिमान बना था, वो भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था.

रूस-अमेरिका समेत 54 देशों के राजदूत आए

इस दीपोत्सव कार्यक्रम में 54 देशों के राजदूत भी पहुंचे हैं. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में निकली झांकी के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण को तिलक लगाया.

सीएम योगी ने भगवान राम लक्ष्मण और सीता की आरती उतारी और आशीर्वाद भी लिया.

मुख्यमंत्री ने अयोध्या दीपोत्सव की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया— “आज 22 लाख से अधिक दिव्य दीपशिखाओं से दीप्त श्री अयोध्या जी की पावन धरा अलौकिक आनंद की अनुभूति करा रही है. आज दिव्य दीपोत्सव से उत्पन्न ‘प्रकाश’ प्रदेश वासियों के जीवन में समता, सद्भाव, आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों की ‘मर्यादा’ को अभिवर्धित करे, यही प्रार्थना है. जय जय श्री राम!”

पूरे नगर में 19 झांकियां निकाली गईं

आज रामनगरी में 19 झांकियां निकाली गईं. इन झांकियों के जरिए भगवान राम के जन्म काल से लेकर राज्याभिषेक तक की यात्रा दिखाई गई. इसमें रामायण कालीन शिक्षा, दक्षिण से लेकर उत्तर तक के लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुरक्षा, भयमुक्त समाज, बच्चों का अधिकार, बेसिक शिक्षा, राम-सीता विवाह, बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्था, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन और पर्यावरण, रामेश्वरम सेतु, पुष्पक विमान, बेहतर हवाई यात्रा कनेक्टिविटी, केवट प्रसंग, बेहतर कानून व्यवस्था, शबरी-राम मिलाप, लंका दहन, भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई आदि का संदेश दिया गया.

2 महीने में रामलला अपने स्थान पर विराजमान होंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हमने बदली हुई अयोध्या देखी और देख रहे हैं. अगले दो महीने में रामलला 500 वर्ष बाद अपने स्थान पर विराजमान होंगे. जब तक रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे, तब तक यहां 50 हजार करोड़ की योजनाएं मूर्त रूप लेते हुए दिखाई देंगी.”

अयोध्या के विकास के लिए 30 हजार 500 करोड़ खर्च

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम में सरकार की तरफ से 30 हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं. निजी क्षेत्र इससे अलग है. इससे यहां रोजगार के ढेरों अवसर भी मिलेंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

4 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

4 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago