ICC World Cup 2023

NZ vs PAK: पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

NZ vs PAK: वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की. मैच में बारिश के खलल डालने के बाद डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाकिस्तान टीम को यह जीत मिली. टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान के अब सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है. पाकिस्तान की जीतते ही साउथ अफ्रीका टीम को फायदा हो गया और वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई.

डकवर्थ लुईस से मिली जीत

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बारिश ने दो बार खलल डाला. पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी के दौरान 21.3 ओवर के बाद अचानक बारिश आ गई. जिसके चलते खेल को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा. उस समय पाकिस्तान टीम का स्कोर 160 रन हो गया था. बारिश रुकने के बाद जब खेल दोबारा शुरु हुआ तो पाकिस्तान बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी. पाकिस्तान टीम 25.1 ओवर में 200 रन बना लिया. उसके बाद फिर से बारिश शरू हो गई. जिसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के माध्यम से पाकिस्तान को 21 रनों से जीत मिली.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 401 रन

पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केन विलियमसन के 95 रन और ओपनर रचिन रवींद्र के 108 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट पर 401 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती झटका लगने के बाद पारी को संभाला. कप्तान बाबर आजम और फखर जमान ने न्यूजीलैंड की गेंदबाजों की खबर लेनी शुरु कर दी. न्यूजीलैंड टीम की वर्ल्ड कप में ये लगातार चौथी हार है. हालांकि, अभी दोनों टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है.

सेमीफाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड टीम को डकवर्थ लुईस नियम से 21 रनों के अंतर से हरा दिया. बारिश के कारण पाकिस्तान को आसान जीत मिल गई. पाकिस्तान टीम की इस जीत से साउथ अफ्रीका को फायदा हो गया और वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया. साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. अभ ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीम ऐसी टीम है जो 12 अंकों तक पहुंच सकती है. इसी कारण साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Hardik Pandya: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, हार्द‍िक पंड्या चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, इस गेंदबाज को मिली जगह

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

13 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

27 minutes ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

30 minutes ago

रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को क्यों लेना पड़ा दिल्ली यू-टर्न? इंडिगो ने भी रद्द की उड़ानें

सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…

43 minutes ago

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

1 hour ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

1 hour ago