मनोरंजन

Most Profitable Film Of 2023: SRK की जवान या पठान नहीं, इस हसीना की फिल्‍म को हुआ सबसे ज्‍यादा मुनाफा, बजट से 20 गुना कमाई

Most Profitable Film Of 2023: भारत में इस साल अब तक सैकड़ों फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं. जिनमें बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्‍मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की. हालांकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख की ‘पठान’ (Pathaan) या ‘जवान’ (Jawan) और सनी देओल की ‘गदर 2’ (Gadar 2) ब्लॉकबस्टर होने के बावजूद इस साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में नहीं बन पाईं.

साउथ की एक नई-नवेली हीरोइन शाहरुख जैसे सुपरस्‍टार से बाजी मार ले गई. उसकी फिल्‍म ने अपने बजट से 20 गुना कमाई कर डाली. जी हां, हम बात कर रहे हैं- अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) की. कमाल की बात ये है कि ये फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘जवान’ और सनी देओल की ‘गदर 2’ से ज्यादा प्रॉफिटेबल साबित हुई है. यानी ‘द केरल स्टोरी’ को सबसे ज्‍यादा मुनाफा हुआ है. आइये यहां जानते हैं कैसे-

यह है साल की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

दरअसल, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का बजट सिर्फ 15 करोड़ रुपये था. रिलीज होने पर इसने दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया, जो बजट की तुलना में काफी ज्‍यादा रहा. यानी फिल्म ने अपने बजट से 20 गुना ज्यादा कमाई कर ली. कोई और फिल्‍म अपनी लागत से इतना ज्‍यादा कमाई नहीं कर पाई. इस तरह ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 की सबसे ज्‍यादा मुनाफे वाली (Most Profitable Film) बन गई है.

शाहरुख की दोनों फिल्‍मों ने 1-1 हजार करोड़ कमाए

शाहरुख खान की फिल्‍मों की बात करें तो ‘पठान’ (Pathaan) और फिर ‘जवान’ (Jawan) दोनों ने वर्ल्डवाइड 1-1 हजार करोड़ का कलेक्‍शन किया. हालांकि, इन दोनों फिल्‍मों का बजट भी काफी ज्‍यादा था. शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ जनवरी में रिलीज हुई थी, जिसका बजट 250 करोड़ रुपये था. इसने दुनियाभर में 1055.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. प्रॉफिट के लिहाज से देखें तो ‘पठान’ ने अपने बजट से 4 गुना ज्यादा कलेक्‍शन किया. उसी प्रकार, शाहरुख खान की ‘जवान’ पर भी पैसों की खूब बारिश हुई. जवान का बजट 300 करोड़ रुपये था. इसने 1143 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो बजट से लगभग 4 गुना ज्यादा रहा.

यह भी पढ़िए: Kangana Ranaut: ‘मन कर रहा कि मैं राम नाम लिखती ही जाऊं…’, सोमनाथ के दर्शन करने आईं एक्‍ट्रेस, बोलीं- यहां दिल को मिला सुकून

सनी देओल ‘गदर 2’ ने की 11 गुना ज्यादा कमाई

सनी देओल की फिल्‍म ‘गदर 2’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्‍म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये था. रिलीज होने पर लोगों ने इसे खूब पसंद किया. इस फिल्म ने दुनियाभर में 691 करोड़ रुपये का बिजनेस कर डाला. बजट से इसके कलेक्‍शन को आंकें तो ‘गदर 2’ ने बजट से लगभग 11 गुना कमाई की.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

23 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

45 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

45 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago