देश

‘मूर्खों के सरदार किस दुनिया में रहते हो…’ राहुल गांधी के Made In China के दावे पर PM मोदी का करारा हमला

PM Modi Rally Today: मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्‍याशियों के लिए एक बार फिर जनसभा संबोधित करने पहुंचे. प्रधानमंत्री मोदी ने बैतूल में जनसभा के दौरान विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी तंज कसा. अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल के ‘मेड इन चाइना फोन’ वाले बयान पर कहा, ‘कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास Made in China मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.’

‘भारत में 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन बन रहे’

कांग्रेस के शासन को याद दिलाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी, तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ रुपये से कम के मोबाइल फोन बना करते थे. जबकि आज भारत में साढ़े 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन बनते हैं. आज पूरा देश लोकल के लिए वोकल हो रहा है. त्योहारों के अवसर पर भारत में बने उत्पाद, भारतीयों के बनाए उत्पाद खरीद रहा है. लेकिन क्या कांग्रेस के किसी भी नेता ने लोकल के लिए वोकल होने को कहा?’

यह भी पढ़िए: MP Election 2023: पांच सालों में 50 फीसदी बढ़ी 192 विधायकों की संपत्ति, BJP विधायक हुए मालामाल, ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

राहुल ने कहा था- मोबाइल फोन के पीछे देखो मेड इन चाइना दिखेगा

बता दें कि राहुल गांधी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के हरदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ‘Made in China’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ बनाने की बात बोली थी. राहुल ने कहा, ‘आप मोबाइल फोन के पीछे देखो, शर्ट के पीछे देखो, जूते के नीचे देखो, आपको Made in China दिखेगा. आपने कभी किसी कैमरे के पीछे, शर्ट के पीछे मेड इन मध्य प्रदेश देखा है? यह हम करना चाहते हैं.’

राहुल ने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि हमारी सरकार हो, और जब चाइना का कोई युवा अपना फोन निकाले तो उसके पीछे लिखा हो मेड इन मध्य प्रदेश. वो चाइनीज कहे कि यार यह मध्य प्रदेश कहां है? मैं जाकर देखना चाहता हूं. यह कौन सी जगह है जिसने हमारी सारी नौकरी ले ली और Made in China को मेड इन मध्य प्रदेश बना दिया.’

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago