ICC World Cup 2023

World Cup Semi Final IND vs NZ: बोल्ट ही नहीं साउदी से भी रोहित शर्मा को खतरा, जानें हिटमैन की कमजोरी!

World Cup 2023 1st Semi Final: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में हैं और वह अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को आगे लेकर आए हैं. इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने एक शतक लगाया है. लेकिन रोहित अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम को शुरुआत से ही पीछे धकेल देते हैं. वह हर मैच में रन बना रहे हैं. हालांकि, सेमीफाइनल मुकाबला में उनके लिए राह आसान नहीं है. कीवी टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड कप्तान रोहित शर्मा के लिए खतरा हो सकते हैं.

बोल्ट और साउदी हो सकते हैं खतरा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए शुरुआती ओवरों में ट्रेंट बोल्ट चुनौती होंगे. लेकिन बोल्ट से ज्यादा घातक रोहित के लिए टिम साउदी हो सकते हैं. दाएं हाथ का गेंदबाद उन्हें काफी परेशान कर सकता है. इसके उदाहरण कंगारू टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं. टिम साउदी के पास भी कंगारू गेंदबाजों वाला हथियार है. ऐसे में शुरुआत के ओवरों में रोहित शर्मा के लिए इन गेंदबाजों से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं होगी.

मदुशंका ने किया था हिटमैन को बोल्ड

वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा जोश हेजलवुड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे. वहीं श्रीलंका के खिलाफ मैच में दिलशान मदुशंका ने उन्हें बोल्ड कर दिया था. रोहित शर्मा की कमी को ट्रेंट बोल्ट अच्छे से समझते हैं. ऑफ कटर गेंद को खेलने में रोहित शर्मा को परेशानी होती है और बोल्ट ऑफ कटर गेंद करना जानते हैं. ऐसे में मैच काफी दिलचस्प होने वाला है.

साउदी के पास है थ्री-कॉर्टर सीम गेंद

रोहित शर्मा के लिए इन स्विंगर गेंद भी परेशानी का कारण रहा है, लेकिन उसके लिए कंगारू गेंदबाज जोश हेजलवुड जैसा होना चाहिए. वहीं न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी के पास रोहित के लिए हथियार है. साउदी थ्री-कॉर्टर सीम बॉल फेंक सकते हैं, जो रोहित शर्मा के लिए खतरा उत्पन्न कर सकता है.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में सता रही भारत से हार की चिंचा, ये है असली वजह!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

15 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

41 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

1 hour ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

10 hours ago