महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) को अभी चुनाव आयोग से झटका लगा है. चुनाव आयोग ने इस पार्टी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए आम आदमी पार्टी को ये नोटिस जारी किया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने 16 नवंबर तक नोटिस का जवाब देने को कहा है. बताया जा रहा है कि यह नोटिस आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वीनर) को जारी किया गया है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ही आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल कनवेनर हैं. आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार है.
दरअसल, बीते 10 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग का रूख किया था और आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अस्वीकार्य और अनैतिक वीडियो क्लिप पोस्ट करने के लिए कार्रवाई की मांग की थी. पार्टी ने ट्विटर पर उद्योगपति गौतम अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो शेयर की थी. जिसके अगले दिन पार्टी ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं न कि लोगों के लिए.
एक न्यूज चैनल के मुताबिक, चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को 16 नवंबर तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप का जवाब देने को कहा है. चुनाव आयोग ने अपने कारण बताओ नोटिस में कहा है कि यदि निर्धारित समय के भीतर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ भी नहीं कहना है. आम आदमी पार्टी ने बीते बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर अडानी और मोदी की वो तस्वीर शेयर की थी और आरोप लगाया था.
यह भी पढ़िए: CM भूपेश बघेल पर बरसे CM हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- महादेव के नाम पर घोटाला किया, अब महादेव उन्हें नहीं छोड़ेंगे
UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…