देश

“मुद्दा सवाल पूछने का नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का है”, निशिकांत दुबे ने फिर से महुआ मोइत्रा पर साधा निशाना

Cash For Query Row: कैश फॉर क्वेरी विवाद में फंसी महुआ मोइत्रा को घेरने में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ रही है. निशिकांत दुबे TMC सांसद को लेकर मुखर हैं. उन्होंने एक बार फिर से महुआ पर निशाना साधा है. बीजेपी सांसद ने कहा कि सवाल ये नहीं है कि आपने संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछे. सवाल ये है कि क्या आपने पैसे लेकर सवाल पूछे. बता दें कि संसद की एथिक्स कमेटी के सामने महुआ मोइत्रा को पेश होना है. इससे पहले निशिकांत ने कहा कि मुद्दा अडानी, डिग्री या चोरी के बारे में नहीं है, बल्कि भ्रष्टाचार का है.

निशिकांत दुबे ने मुहआ को दिया जवाब

निशिकांत ने महुआ की टिप्पणी पर जवाब देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “सवाल संसद की गरिमा, भारत की सुरक्षा और सांसद की मर्यादा, भ्रष्टाचार और आपराधिकता का है. दुबई में एनआईसी मेल खुला है या नहीं, इसका जवाब देना होगा. पैसे के बदले में सवाल पूछें या नहीं. विदेश यात्रा का खर्च किसने उठाया? क्या आपको विदेश जाने के लिए लोकसभा स्पीकर और गृह मंत्रालय से अनुमति मिली या नहीं? सवाल अडानी, डिग्री या चोरी का नहीं है, बल्कि देश को गुमराह करके आपके भ्रष्टाचार का है.”

यह भी पढ़ें: BJP ने छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए चौथी सूची जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट

दरअसल, महुआ ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके जवाब में निशिकांत ने एक बार फिर से टीएमसी सांसद पर हमला बोला. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुबे को आश्वासन दिया कि संसद लॉगिन क्रेडेंशियल के दुरुपयोग के संबंध में उनकी शिकायत की पूरी तरह से जांच की जाएगी.

महुआ ने कहा था, “कौन झूठ बोल रहा है? 2 दिन पहले फर्जी डिग्री वाला ने कहा कि एनआईसी ने पहले ही जांच एजेंसी को “दुबई” लॉगिन सहित विवरण दे दिया है. अब अश्विनी वैष्णव का कहना है कि एलएस या एथिक्स कॉम द्वारा पूछे जाने पर एनआईसी भविष्य में जानकारी देगा.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

10 minutes ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

1 hour ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

1 hour ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

2 hours ago