विराट कोहली और नवीन-उल-हक (सोर्स- X)
Virat Kohli And Naveen-ul-Haq Video: वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आज अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी. इस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसे देखकर क्रिकेट फैंस हैरान हैं. टीम इंडिया के बैटिंग के दौरान नवीन उल हक अचानक से विराट कोहली के पास आए और उनसे हाथ मिलाया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया की पारी के दौरान 26 वें ओवर के दौरान नवीन उल हक और विराट कोहली आमने-सामने आए लेकिन इस बार दोनों में किसी तरह का गुस्सा या नाराजगी नहीं थी. दोनों खिलाड़ियों ने हंसते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाया, फिर एक दूसरे से कुछ बातें की और फिर गले मिलकर अलग हो गये. इस तरह से महीनों से चल रहे दोनों खिलाड़ियों के बीच का विवाद बिना किसी ड्रामे के खत्म हो गया.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ डाला सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड
विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच इसी साल आईपीएल के 16वें सीजन में विवाद हो गया है. लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कहा सुनी हो गई थी. जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान कहा-सूनी भी हुई थी. दोनों को टीवी पर गुस्से में कुछ बोलते हुए देखा गया था. मैच खत्म होने के बाद नवीन उल हक और विराट कोहली एक दूसरे से हाथ मिलाने के लिए पहुंचे. इसी दौरान विराट कोहली की किसी बात पर नवीन उल हक ने उनका हाथ जोर से झटक दिया था.
विवाद यहीं नहीं थमा, मैच के बाद लखनऊ टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर में इसके कूद गये थे. जिसके बाद गंभीर और कोहली के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. इस विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी ये विवाद जारी रहा. अफगानिस्तान के गेंदबाज कई मौके पर कोहली का नाम लिये बिना उन पर निशाना साध चुके हैं.
UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…
सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…
योगी सरकार की पहल पर 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर उत्तर प्रदेश…
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…