ICC World Cup 2023

IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश डालेगी खलल? यहां जानें Weather Update

World Cup 2023 IND Vs PAK Weather Update:वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी. दोनों टीमें मैच को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भी मैच को खास बनाने की तैयारी में जुटी हुई है. ऐसे में मैच से पहले मौसम को लेकर ये जान लेना जरूरी है कि कल बारिश की क्या संभावना है.

ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में शनिवार 14 अक्टूबर को दिन भर बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मौसम साफ रहेंगे. ऐसे में क्रिकेट फैंस मैच का पूरा आनंद उठा सकेंगे. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी. मैच के दौरान अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में मैदान में डटे खिलाड़ियों को गर्मी से परेशानी हो सकती है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: अहमदाबाद में टीम इंडिया का खास अंदाज में स्वागत, पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है हाई वोल्टेज मुकाबला

शहर में वायु की गुणवत्ता खराब

भारत पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा लेकिरन शहर की हवा खराब होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हो सकती है. मौसम विभाग ने शहर में वायु की गुणवत्ता खराब होने के कारण चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वायु की खराब गुणवत्ता बच्चों और बुजुर्गों को काफी प्रभावित कर सकता है.

बता दें कि अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में लगभग एक लाख तीस हजार दर्शक के पहुंचने की उम्मीद है. भीड़ जुटने के कारण खराब वायु गुणवत्ता संवेदनशील समूहों के लिए खतरा पैदा कर सकता है. इसको देखते हुए सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है.

भारत का रहा है खास रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का फैंस को बेसबरी से इंतजार रहता है. दोनों टीमें वनडे विश्व कप के इतिहास में सात बार आमने-सामने हुई हैं. खास बात ये हैं कि भारत सातो दफा जीत दर्ज की है और अपने प्रतिद्वंदी को हराया है. ऐसे में भारत के नाम ये खास रिकॉर्ड है. टीम इंडिया इस बार भी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago