देश

Maharashtra-Jharkhand Polls 2024: महाराष्ट्र में शाम 5 तक हुई 58.22% वोटिंग, झारखंड में रिकॉर्ड 67.59% मतदान

देश के दो राज्यों में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ. एक- महाराष्ट्र, जहां 288 सीटें हैं और दूसरा- झारखंड, जहां 81 सीटें हैं. झारखंड में आज आखिरी चरण में 38 सीटों के लिए मतदान कराया गया. इस दरम्यान वोटरों में खूब उत्सा​ह ​दिखा. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने झारखंड में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 9.63 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे. जिनमें 4.97 करोड़ पुरुष, 4.66 करोड़ महिलाएं और 6031 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल हैं. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 12,43,192 है. 100,186 पोलिंग बूथ बनाए गए. उम्मीदवारों की बात करें तो इनकी संख्या 4,136 है. राज्य में इस बार शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में टूट के बाद कुल 158 दल चुनावी समर में ताल ठोकने उतरे. इनमें 6 बड़ी पार्टियां दो गठबंधनों का हिस्सा बनकर चुनाव लड़ीं.

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना का गठबंधन था. तब भाजपा ने 105 और शिवसेना ने 56 सीटें अपने नाम की थी. वहीं कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीट मिली थी.

इस चुनाव में महाअघाड़ी बनाम महायुति के बीच मुकाबला है. महायुति सत्ताधारी पार्टी है जिसमें भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल है तो वहीं महाअघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस शामिल हैं. दोनों ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के लिए आज (20 नवंबर) वोटिंग हुई. जिन 38 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से 10 कद्दावर राजनेताओं की हॉट सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं. इनमें सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के पहले सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो, राज्य सरकार के चार मंत्रियों इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय सिंह, हफीजुल हसन और बेबी देवी, विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की सीट शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

23 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago