Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Tamil Nadu: जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आरोपी विक्रेता को किया गिरफ्तार

जहरीली शराब पीने से हुईं मौतों पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक जताया है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है.

Tamilnadu Posionous liquor

जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत.

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. कुल्लाकुरिची के डीएम ने मामले की जानकारी देते हुए मौतों की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालात नाजुक है.

आरोपी शराब विक्रेता गिरफ्तार

वहीं जहरीली शराब मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब विक्रेता के. कन्नुकुट्टी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके पास से करीब 200 लीटर अवैध शराब बरामद की है. जिसकी जांच करने पर उसमें मेथेनॉल पाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक जताया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अवैध शराब की बिक्री को रोकने में नाकाम रहने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें- सीरिया में US Army की बड़ी कार्रवाई, ISIS के मुहम्मद इब्राहिम को हमले में किया ढेर

स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital