देश

अपने कॉलेज की लड़कियों का MMS बनाती थी 3 छात्राएं; पुलिस ने बताई सच्चाई, ‘अजमेर 92’ जैसे बड़े सेक्स स्कैंडल से हो रही है तुलना

Udupi MMS Case: कर्नाटक के उडुपी में 20 जुलाई को एक निजी पैरामेडिकल कॉलेज की तीन महिला छात्रों को वॉशरूम के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग करके एक साथी छात्र का वीडियो बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था. संस्थान ने उसी दिन पुलिस को सूचित किया और जांच शुरू की गई. लेकिन इस घटना ने अगले कुछ दिनों में एक गंभीर सांप्रदायिक मोड़ ले लिया. कई दक्षिणपंथी समूहों ने आरोप लगाया है कि निलंबित छात्र मुस्लिम है, जिसने “हिंदू लड़कियों” के निजी वीडियो शूट करने के लिए हिडन कैमरों का इस्तेमाल किया. मामले में पुलिस ने 2 केस दर्ज किया है.

वीडियो शूट करके अपने बॉयफ्रेंड को भेज रही थी लड़कियां!

बता दें कि हिडन कैमरे से वीडियो शूट करके तीनों लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी. उसके बाद इन लड़कियों को ब्लैकमेल किया जाने लगा. एक के बाद एक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने लगी. बाद में जब हकीकत सामने आई तो इस लड़की और इसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया गया. कॉलेज ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपी लड़कियों को बर्खास्त कर दिया है.

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी पुलिस के दारोगा ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कमरे में खून से लथपथ मिला शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

उडुपी पुलिस ने की अफवाह न फैलाने की अपील

उडुपी के पुलिस अधीक्षक हाके अक्षय मच्छिन्द्र ने बताया, “इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग गलत सूचना और अफवाहें साझा कर रहे हैं. शायद, वे किसी मकसद से ऐसा कर रहे हैं. मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि हालांकि ऐसी खबरें थीं कि हिडन कैमरे लगाए गए थे, लेकिन हमारी जानकारी के अनुसार, इस मामले में ऐसी किसी चीज का इस्तेमाल नहीं किया गया था.” उन्होंने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज करने के लिए कोई सुराग उपलब्ध नहीं है. कथित लड़कियों के मोबाइल में कोई फोटो या वीडियो उपलब्ध नहीं है. कॉलेज के नियमों के अनुसार उनसे पूछताछ की गई है. लड़कियों ने दावा किया है कि उन्होंने मनोरंजन के लिए ऐसा किया है.”

‘अजमेर 92’ से उडुपी केस की तुलना

संस्थान के निदेशक के अनुसार, आरोपियों को दो कारणों से निलंबित किया गया था. पहला, वे कॉलेज में मोबाइल फोन लाए थे, जिस पर प्रतिबंध है, और दूसरा, उन्होंने इसका इस्तेमाल वॉशरूम में वीडियो फिल्माने के लिए किया था. हालांकि, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये लड़कियां वीडियो बनाने के बाद उसे मुस्लिम युवकों को भेजती थी. सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने 1992 के कुख्यात अजमेर सेक्स स्कैंडल के साथ इस घटना की तुलना की है, जिसमें सैकड़ों स्कूल जाने वाली और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को नग्न अवस्था में ब्लैकमेल किया गया था. तस्वीरें खींची गईं और अल्पसंख्यक समुदाय के पुरुषों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

3 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

7 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

15 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

22 minutes ago

नवरात्र के आखिरी दिन PM मोदी ने शेयर किया देवी का शक्तिशाली स्तुति भजन, जानें ‘नारायणी नमस्तुते’ का महत्व

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को मां सिद्धिदात्री को नमन करते…

29 minutes ago

UP Samuhik Vivah Yojana: बेटी की शादी पर अब सीधे खाते में आएंगे पैसे! यूपी सरकार ने बदले सामूहिक विवाह योजना के नियम

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नियमों में बड़ा बदलाव…

42 minutes ago