देश

जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्छेद-370 हटने के आज 5 साल पूरे, PM मोदी ने कहा- जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी हमारी सरकार

Article 370 Abrogation: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटे आज (5 अगस्त) 5 साल पूरे हो गए हैं. आज ही के दिन 2019 में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देना वाला आर्टिकल-370 समाप्त किया गया था, जिसके लिए संसद में वोटिंग कराई गई थी. उस फैसले की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सराहना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्टिकल 370 हटने की 5वीं वर्षगांठ के दिन ट्वीट कर कहा, “प्रिय देशवासियों…आज हम अनुच्छेद 370 और 35 (ए) के निरस्त होने के 5 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, जब देश की संसद ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने का फैसला किया था, जो भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था.”

पीएम मोदी ने कहा, “यह फैसला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी. इसका मतलब था कि भारत के संविधान को इन जगहों पर अक्षरशः लागू किया जाएगा, जो संविधान बनाने वाले महान पुरुषों और महिलाओं की दृष्टि के अनुरूप था. अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के साथ महिलाओं, युवाओं, पिछड़े, आदिवासी और हाशिए के समुदायों के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर आए, जो उससे पहले तक विकास के लाभ से वंचित थे.”

पीएम बोले कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण ने यह सुनिश्चित किया कि दशकों से जम्मू-कश्मीर में व्याप्त भ्रष्टाचार अब खत्‍म हो जाएगा. उन्‍होंने कहा, “मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जनता को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी.”

यह भी पढ़िए: क्या कश्मीर को Article 370 की जरूरत थी? जानें 5 सालों में कितनी बदल गई घाटी

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

4 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

4 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

4 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

5 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

5 hours ago