देश

500 वर्षों के बाद प्रभु स्वयं के भव्य मंदिर में विराजमान होंगे, दुनियावासी उनके दर्शन को आतुर हैं..हमें अयोध्या को सुंदर बनाना है: CM

Ayodhya News: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की तारीख नजदीक आती जा रही है. देश-दुनिया के रामभक्तों की निगाहें राम नगरी पर जमी हुई हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बार-बार अयोध्या आ रहे हैं. आज मुख्यमंत्री ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा- “हमें अयोध्या को और स्वच्छ व सुंदर बनाना चाहिए”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, “500 वर्षों बाद प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. देश और दुनिया के लोग दर्शन के लिए आतुर हैं. हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम यहीं रहकर इसका अवलोकन कर रहे हैं.” उन्होंने कहा— “इस अवसर पर आइए हम सभी 16 जनवरी से घरों में और सभी देव मंदिरों में रामायण पाठ, रामनाम संकीर्तन शुरू करें. उसके बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव देखें.”

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में कहा- “यहां पर प्रभु की कृपा हम सब पर सदैव बनी हुई है. ऐसे में हमारी कुछ जिम्मेदारी भी बनती है, जैसे अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाना.” मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोगों का दायित्व है कि वे 14 जनवरी से हर गांव, कस्बे में स्वच्छता के वृहद अभियान का हिस्सा बनें.

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर सनातनी प्रफुल्लित

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी लोगों को मकर संक्रांति (खिचड़ी) समेत आगामी पर्वों की बधाई दी थी. उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिक्र करते हुए कहा— “अब अयोध्या में प्रभु श्रीराम के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने की घड़ी को लेकर हर सनातनी, भारतवासी प्रफुल्लित है.”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस पार्टी का राम-विरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका’, सोनिया गांधी, खरगे और अधीर रंजन चौधरी के अयोध्या निमंत्रण को ठुकराने पर बोलीं स्मृति ईरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में श्रीरामलला के भव्य दर्शन के साथ नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की नई अयोध्या के दर्शन की व्यवस्था अलग-अलग सभी लोगों के लिए कराई जाएगी.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago