आग से मची अफरा-तफरी
PGI Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित PGI में सोमवार को ओटी (OT) में आग लगने से हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि ओटी में वेंटिलेटर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें दो कर्मचारियों के झुलस गए. वहीं एक मरीज की मौत हो गई. दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इसके साथ ही कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं.
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीजीआई लखनऊ की ऑपेशन थिएटर (ओटी) में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. ओटी में 2 लोगों के फंसे होने की सूचना भी सामने आ रही है तो वहीं दो कर्मचारियों के झुलसने की खबर है, साथ ही एक की मौत की भी खबर सामने आ रही है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीजीआई के बाहर तक धुआं निकलता दिखाई दे रहा है और तीमारदारों के साथ ही मरीज भी अस्पताल के बाहर दिखाई दे रहे हैं. लोगों के चेहरे पर आग लगने से दहशत साफ दिखाई दे रही है.
इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस घटना में एक मरीज की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है. इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि, प्रमुख सचिव को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. आग किन कारणों से लगी कैसे लगी, इसके बिंदुवार जांच के आदेश दिए हैं. हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और हर स्थिति में न्याय दिया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…