Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PGI Lucknow: पीजीआई लखनऊ के OT में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. ओटी में 2 लोगों के फंसे होने की सूचना भी सामने आ रही है.

आग से मची अफरा-तफरी

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

PGI Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित PGI में सोमवार को ओटी (OT) में आग लगने से हड़कम्प मच गया है. बताया जा रहा है कि ओटी में वेंटिलेटर फटने से भीषण आग लग गई, जिसमें दो कर्मचारियों के झुलस गए. वहीं एक मरीज की मौत हो गई. दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए हैं और इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इसके साथ ही कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, पीजीआई लखनऊ की ऑपेशन थिएटर (ओटी) में सोमवार की दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. ओटी में 2 लोगों के फंसे होने की सूचना भी सामने आ रही है तो वहीं दो कर्मचारियों के झुलसने की खबर है, साथ ही एक की मौत की भी खबर सामने आ रही है. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीजीआई के बाहर तक धुआं निकलता दिखाई दे रहा है और तीमारदारों के साथ ही मरीज भी अस्पताल के बाहर दिखाई दे रहे हैं. लोगों के चेहरे पर आग लगने से दहशत साफ दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: अयोध्या में बनेगी 40 हजार वर्गफुट में मस्जिद, मक्का के इमाम रखेंगे बुनियाद, मई में शुरू होगा निर्माण कार्य

जांच के दिए आदेश

इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस घटना में एक मरीज की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है. इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इसी के साथ उन्होंने कहा है कि, प्रमुख सचिव को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है और जो भी जांच में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. आग किन कारणों से लगी कैसे लगी, इसके बिंदुवार जांच के आदेश दिए हैं. हम पीड़ित परिवार के साथ हैं और हर स्थिति में न्याय दिया जाएगा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital