दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (फोटो- @Arvindkejriwal)
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है. पिछले चुनावों में पार्टी ने गुजरात में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. इन नतीजों से उत्साहित पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है. इन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की तैयारियों से जहां कांग्रेस पार्टी को झटका लग सकता है. वहीं अब अरविंद केजरीवाल के एक और प्लान से ‘इंडिया अलायंस’ की टेंशन बढ़ सकती है.
दरअसल, आम आदमी पार्टी अब बिहार में चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है. दिल्ली में रविवार को एक बैठक हुई थी, जिसमें बिहार के कार्यकर्ता भी शामिल थे. इस बैठक के बाद राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने साफ किया कि बिहार में पार्टी चुनाव लड़ेगी. उनका कहना था कि भले ही पार्टी का संगठन राज्य में मजबूत न हो, लेकिन बड़ी संख्या में नेता हैं. संदीप पाठक ने कहा कि बिहार में किसी को राजनीति समझाने की जरूरत नहीं है. वहां 10 साल के बच्चे को भी राजनीति की बातें समझ आती हैं.
आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद अब बिहार में चुनाव को लेकर जैसे ही ऐलान किया, इंडिया अलांयस के खेमे में हलचल बढ़ गई. दरअसल, पहले से ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली को लेकर खींचतान चल रही है. इस बीच गठबंधन को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस की तरफ से दो टूक कहा गया था कि उनका AAP से कोई लेना-देना नहीं है.
इन सब बयानबाजी के बीच अब ‘आप’ के बिहार के चुनावी समर में उतरने के ऐलान से सियासी माहौल गर्म है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने इस पर कहा कि विपक्षी एकता की नींव रखे जाने के वक्त ही ये तय हुआ था कि सभी दलों को कुछ नियमों का पालन करना होगा और आम आदमी पार्टी से भी उन नियमों को मानने की उम्मीद की जाती है.
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने की कोशिश में इंडिया अलायंस का गठन हुआ था. इस गठबंधन की दो मीटिंग्स हो चुकी हैं लेकिन अब तीसरी मीटिंग से पहले दिल्ली में चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस के दावे के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी बयानबाजी तेज हो गई. वहीं अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. छत्तीसगढ़ में जहां एक तरफ कांग्रेस की सरकार है, वहीं एमपी में कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी है. लेकिन इसके पहले आम आदमी पार्टी के ऐलान ने कांग्रेस ही नहीं, ‘इंडिया’ अलायंस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…
जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…