देश

“सीमा और बच्चों को कभी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा”, सचिन मीणा ने गुलाम हैदर को दी चुनौती, कहा- हर मुकाबले के लिए तैयार

Seema-Sachin Love Story: भारत में सीमा और सचिन की मशहूर लव स्टोरी में अब एक और नया मोड़ आ गया है. दरअसल सीमा हैदर के पाकिस्तान छोड़ने के बाद से ही गुलाम हैदर (Gulam Haider) सीमा से वापस पाकिस्तान आने को कह रहा है. जब सीमा ने इससे साफ इंकार कर दिया तो उसने बच्चों को वापस पाकिस्तान में लाने की बात कही है. हाल ही में एक गुलाम ने एक सऊदी से एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि वह अपने बच्चों वापस लेने के लिए भारत आ रहा है, इसमें थोड़ा समय लग रहा है लेकिन वह आएगा जरुर. वहीं गुलाम हैदर की इस बात का सीमा के पति और प्रेमी सचिन मीणा ने जवाब दिया है.

सचिन मीणा ने गुलाम हैदर को जवाब देते हुए कहा कि वह किसी भी हाल में सीमा और उसके बच्चों को पाकिस्तान नहीं जाने देगा. वह इसके लिए कानूनी लड़ाई लड़ने तक के लिए तैयार है.

‘मैं बच्चों को वापस पाकिस्तान लाकर ही रहूंगा’

सीमा के प्रेमी ने साफ शब्दों में कहा कि सीमा भी मेरी और सीमा के चारों बच्चे भी मेरे हैं, जब सीमा वापस जाना ही नहीं चाहती तो वो ये सब क्यों कर रहा है. मैं हर मुकाबले के लिए तैयार हूं. बता दें गुलाम ने भी साफ कह दिया कि वह बच्चों को लेने के लिए भारत जुरूर आएगा. वीजा बनने में थोड़ा समय लग रहा है. उसने कहा था कि सीमा चाहें कहीं भी रहे.. सचिन साथ रहे या भारत सरकार इसको सजा दे. बच्चों का इससे कोई लेना देना नहीं है और मैं बच्चों को वापस पाकिस्तान लाकर ही रहूंगा. बच्चे मासूम हैं उन्हें कुछ पता. उसने कहा कि मैंने इसके लिए एक वकील भी तैयार किया है.

यह भी पढ़ें- Jalaun News: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश, 8 लाख रुपये में शूटरों को दी थी पति की सुपारी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

‘बच्चे सचिन को पापा-पापा कहतें हैं’

गुलाम का कहना है कि वो किसी भी हाल में सीमा को नहीं छोड़ेगा और उसे सजा दिलवाकर ही रहेगा. उसने कहा जब बच्चे सचिन को पापा पापा कहते हैं तो मुझे दुख होता है. इसके जवाब में सीमा ने कहा है कि बच्चे अब सचिन को पापा मानते हैं, सचिन उनसे प्यार करता है और बच्चे अब गुलाम को पहचानेंगे भी नहीं. इस पर गुलाम ने कहा कि वो वापस आएंगे क्यों नहीं. चारों बच्चे मेरा ही खून हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

25 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

31 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

36 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

37 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

55 minutes ago