देश

आप विधायकों के साथ सुनीता केजरीवाल ने की बैठक, सभी MLAs ने दिया ये सुझाव

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता (Sunita Kejriwal) से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए. केजरीवाल को अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं.

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) नेताओं के मुताबिक, मंगलवार को बैठक के दौरान ‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए. दिल्ली में ‘आप’ के 62 विधायकों में से 55 विधायक बैठक में मौजूद थे. ‘आप’ नेताओं ने कहा कि चार विधायक शहर से बाहर हैं जबकि तीन – केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं. बीजेपी (BJP) ने मांग की है कि कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

‘आप’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विधायक सुनीता केजरीवाल से मिलना चाह रहे थे. हालांकि, गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन और रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की रैली के कारण बैठक में थोड़ी देरी हुई.

दिल्ली के मंत्री ने कहा कि आप विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की और उनमें से लगभग 24 विधायकों ने अपने विचार व्यक्त किए. भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनीता केजरीवाल के साथ बातचीत कर सकते हैं। उनके अनुसार, इसलिए विधायकों ने उनसे आग्रह किया कि वह उनका संदेश केजरीवाल तक पहुंचा दें कि उन्हें अपना इस्तीफा दिए बिना जेल से ही सरकार चलाते रहना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Nitish Pandey

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

10 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

17 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

17 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

19 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago