Categories: खेल

राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप: टॉप सीड्स विष्णु, वैदेही ने फेनेस्टा ओपन में जीत से की शुरुआत

टॉप सीड्स (शीर्ष वरीयता प्राप्त) और पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन विष्णु वर्धन और वैदेही चौधरी ने सोमवार को यहां डीएलटीए कॉम्प्लेक्स में 29वीं फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप के पहले दिन अपने-अपने वर्ग में विजयी शुरुआत की, जबकि अभिनव संजीव ने पहले दौर में तीसरे वरीय इशाक इकबाल को हराया. एशियाई खेलों में कई पदक जीतने वाले तेलंगाना के विष्णु को पहले दौर में हरियाणा के उदित कंबोज के खिलाफ मुश्किल शुरुआत मिली, लेकिन आखिरकार उन्होंने सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में आगे बढ़ गए.

विष्णु ने उदित को हराकर दर्ज की जीत

पूर्व डेविस कप खिलाड़ी को मैच की शुरुआत में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा क्योंकि उदित ने बेसलाइन पर अपनी तेज़ हरकत और शक्तिशाली फोरहैंड से उन्हें शुरुआती सेट में कभी भी बड़ी बढ़त हासिल नहीं करने दी. जब विष्णु ने अपने अनुभव का इस्तेमाल किया और सटीक शॉट खेलने के लिए अपना संयम बनाए रखा, तो स्कोर 5-5 से बराबर हो गया. दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन ने अगले दो गेम जीतकर सेट अपने नाम किया और फिर शुरू से ही अगले सेट पर कब्ज़ा जमाते हुए महत्वपूर्ण जीत दर्ज की.

महिला एकल वर्ग में, 2022 फ़ेनेस्टा नेशनल चैंपियन गुजरात की वैदेही ने पहले सेट में सैली ठक्कर (गुजरात) के खिलाफ़ सकारात्मक शुरुआत की और शानदार क्रॉस-कोर्ट फ़ोरहैंड के साथ 6-2 से जीत हासिल करने से पहले तेज़ी से बढ़त हासिल की. दूसरे सेट में सैली ने शुरुआत में हर अंक के लिए संघर्ष किया, लेकिन वैदेही ने जल्द ही नियंत्रण हासिल कर लिया और 6-4 से जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया. एक अन्य महिला एकल मैच में, दिल्ली की कशिश भाटिया ने कर्नाटक की सोहा सादिक पर 6-0, 6-1 से आसान जीत दर्ज की.

इस टूर्नामेंट में पिछले संस्करणों में भारत के कुछ शीर्ष टेनिस सितारों ने भाग लिया है, जिनमें रोहन बोपन्ना, सोमदेव देववर्मन, यूकी भांबरी, सानिया मिर्जा और रुतुजा भोसले सहित कई अन्य ख‍िलाड़ी शामिल हैं.


ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने कानपुर टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago