अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी
Hindenburg Report on SEBI Chairperson: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में सेबी चेयरपर्सन पर लगाए गए आरोपों पर माधबी बुच और उनके पति धवल बुच की ओर से जारी किए गए बयान के बाद अब अडानी समूह ने भी प्रतिक्रिया दी है. अडानी ग्रुप ने रविवार (11 अगस्त) को कहा कि सेबी चीफ माधबी पुरी बुच के साथ उसका कोई कमर्शियल कनेक्शन नहीं है, जिसका दावा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में किया गया है.
अडानी समूह ने ये भी कहा कि हम समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए इन सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, जो सिर्फ हमें बदनाम करने वाले दावों की रि-साइक्लिंग है. समूह ने कहा, पहले लगाए गए इन सभी आरोपों की गहराई से जांच की जा चुकी है, जो पूरी तरह से निराधार साबित हुए हैं. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में पहले ही खारिज कर दिया है.
बता दें कि हिंडनबर्ग की ओर से बीत शनिवार (10 अगस्त) को एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें दावा किया गया है कि अडानी समूह के खिलाफ चल रही सेबी की जांच इसलिए आगे नहीं बढ़ रही है क्योंकि सेबी चीफ माधवी और उनके पति धवल बुच के अडानी ग्रुप के साथ संबंध हैं.
इन आरोपों पर सेबी चीफ माधबी पुरी बुच और उनके पति ने हिंडनबर्ग की ओर से लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि “हमारा जीवन एक खुली किताब की तरह है. हमें जो भी खुलासे करने की जरूरत थी, वो सारी सूचनाएं बीते सालों में सेबी को दी गई हैं.
यह भी पढ़ें- Hindenburg Research: हिंडनबर्ग के आरोपों को सेबी चीफ ने किया खारिज, माधबी पुरी बुच बोलीं- छवि खराब करने की कोशिश
माधबी और उनके पति धवल बुच ने ये भी कहा कि हमें अपने वित्तीय दस्तावेजों को सार्वजनिक करने में कोई परेशानी नहीं है. हम उस समय के डॉक्यूमेंट्स को भी जारी कर सकते हैं, जब हम निजी जिंदगी जी रहे थे. किसी भी अथॉरिटी को सारे दस्तावेज देने को तैयार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…