Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

24 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा गैर नेहरू- गांधी अध्यक्ष, आज मतदान के लिए जानिए क्या है इंतजाम

24 साल बाद कांग्रेस को मिलेगा गैर नेहरू- गांधी अध्यक्ष, आज मतदान के लिए जानिए क्या है इंतजाम

कांग्रेस को मिलेगा दूसरा गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष

कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद के  लिए 22 साल के लंबे समय बाद मतदान हो रहा है.दिल्ली में पार्टी के अकबर रोड स्थित कार्यालय में भारी गहमागहमी है. मल्लिकार्जुन  और  शशि थरूर के बीच सीधी टक्कर है. सुबह 10 बजे से शुरू हुआ मदतान शाम 4 बजे तक चलेगा. चुनाव के लिए कुल 36 मतदान केंद्र और 67 बूथ बनाए गए हैं. हर केंद्र पर 200 मतदाता मतदान करेंगे. इस दौरान   9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष  को चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं. चुनावी नतीजे  19 अक्टूबर को आएंगे.चुनाव को सफलतापूर्वक समपन्न कराने के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं.

24 साल बाद गैर नेहरू-गांधी अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी  के गठन को 137 साल हो गए हैं.  तब से लेकर अब तक सिर्फ एक मौके के छोड़ दें तो नेहरू-गांधी परिवार के अलावा और किसी दूसरे नेता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पार्टी की कमान नहीं संभाली है. गांधी परिवार के किसी भी नेता के अलावा कांग्रेस के आखिरी अध्यक्ष सीताराम केसरी थे. जिन्हें 24 साल पहले यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब इन सालों में यह दूसरा मौका होगा जब गैर नेहरू- गांधी नेता पार्टी की कमान संभालेगा.

कांग्रेस पार्टी केद पुराने और वरिष्ठ नेता वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर नए अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने हैं. कौन -किस पर कितना भारी पड़ेगा, यह तो आने वाला समय ही बताया जाएगा.  हालांकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि खड़गे थरूर पर 20 नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी ने कर्नाटक से वोट डाला

कांग्रेस के नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के लिए इस समय कर्नाटक में मौजूद हैं. जिसके चलते वो आज दिल्ली में  AICC  बूथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को वोट डालने के लिए नहीं पहुंच पाए. भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वाले सभी नेताओं के लिए खास तरह की व्यवस्था की गई है. राहुल गांधी समेत लगभग 47 नेता कर्नाटक में रैली के शिविर स्थल पर नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अपना वोट डाला.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest