आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Dwarka Expressway: आम आदमी पार्टी ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट आने के बाद यहां निर्माणाधीन द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार को प्रदर्शन किया. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक ‘भारतमाला परियोजना’ नामक राजमार्ग प्रोजेक्ट के पहले फेज को लेकर तैयार कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कैसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा हरियाणा में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हिस्से को ऊपरगामी पुल के रूप में बनाने के एक फैसले से, इसकी लागत 18.2 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 251 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर हो गई.
‘आप’ की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ और रीना गुप्ता समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप लगाते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे राजमार्ग के पास जमा हो गए. कक्कड़ ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा घोटाला है कि जिस सड़क के निर्माण के लिए प्रति किलोमीटर 18 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी थी, उसे 251 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया. केंद्र सरकार अपने आप को ईमानदार बताती है जबकि सच्चाई यह है कि वे सभी भ्रष्ट हैं. कैग की रिपोर्ट इसे साबित करती है.”
‘आप’ नेता आदिल अहमद खान ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे भ्रष्ट राजनीतिक संगठन बताया. उन्होंने दावा किया कि क्या केंद्र इतने पैसों से सोने की सड़कें बनाने की कोशिश कर रहा है? भाजपा देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है. इस देश के लोगों ने उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्ता से बाहर करने का फैसला कर लिया है.
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार ने पूर्व पीएम वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बिहार के सीएम के दिल्ली दौरे के क्या है सियासी मायने?
वहीं पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने दावा किया कि कैग की रिपोर्ट ने लोगों की आंखें खोल दी है और वे इसे लेकर आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट ने भाजपा का पर्दाफाश कर दिया है और लोगों की आंखें खोल दी है. वे अपनी तथाकथित उपलब्धियों का कितना भी बखान कर लें, लोग अब जानते हैं कि यह सब झूठ है. पूरी पार्टी आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है. इसके पहले, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार ने ‘‘भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड’’ तोड़ दिए हैं. हालांकि, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन आरोपों का खंडन किया और कहा कि तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…