देश

Ghaziabad: सिपाही को टक्कर मारने के बाद बोनट पर 2 किलोमीटर तक घुमाया, सीट बेल्‍ट नहीं पहनने पर रोकी थी कार

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने हेड कांस्टेबल को टक्कर मारकर बोनट पर घुमाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है. गाजियाबाद में चेकिंग के दौरान कार सवार युवक ने ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी. वह बोनट के ऊपर आ गिरा. इसके बावजूद कार नहीं रुकी और हेड कांस्टेबल को करीब 2 किलोमीटर तक बोनट पर घुमाया. वह 5 मिनट तक चींखता-चिल्लाता रहा. जिसके बाद अचानक कार के सामने बाइक आ गई और टक्कर लगने के बाद कार रुक गई. पुलिस ने कार ड्राइवर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरे साथी की तलाश की जा रही है.

क्या था पूरा मामला ?

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर अनुराग यादव, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार यादव, प्रेमपाल और सुनील कुमार शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में शिप्रा मॉल कट पर वाहन चेकिंग कर रहे थे. इस दौरान हाईवे से शहर के अंदर आ रही हरियाणा नंबर की टाटा एल्टोस कार को रुकने का इशारा किया. कार में ड्राइवर के अलावा दो और लोग बैठे हुए थे. ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी. हेड कांस्टेबल अंकित कुमार यादव ने बताया, ‘ड्राइवर ने रोकने की जगह कार की रफ्तार तेज करते हुए उन्हें टक्कर मार दी.

2 किलोमीटर तक घसीटा

इस हादसे में हेड कांस्टेबल अंकित कार के बोनट के ऊपर आ गिरे और फिर ड्राइवर इस कार को नेशनल हाईवे – 9 की सर्विस लेन से शहर के अंदर लेकर भागा. वह कार के बोनट पर करीब 2 किलोमीटर तक ऐसे ही लटके रहे. उधर, ट्रैफिक पुलिस के बाकी साथी भी इस कार का पीछा कर रहे थे. हड़बड़ाहट में कार ने दो बाइकों को टक्कर भी मारी. आम्रपाली सोसाइटी के सामने अचानक एक बाइक इस कार के सामने आ गई. बाइक से टकराकर कार रुक गई और हेड कांस्टेबल अंकित नीचे सड़क पर गिर गए. इतने में पीछे से आ रहे पुलिसकर्मियों ने कार के ड्राइवर को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले.

यह भी पढ़ें-     UP: चार महीने के बीमार बेटे के लिए पिता ने की लूटापाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने ड्राइवर की पहचान अभी त्यागी के रूप में की है. वह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव का रहने वाला है. उसका पकड़ा गया साथी अक्षित त्यागी है जो हरियाणा में जिला सोनीपत के गनौर गढ़ी केसरी गांव का निवासी है. फरार हुए तीसरे साथी की पहचान रक्षित त्यागी निवासी सोनीपत के रूप में हुई है. तीनों आपस में दोस्त हैं. अंकित कुमार यादव ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला समेत अन्य गंभीर धाराओं में थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपियों की कार भी जब्त कर ली है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

1 hour ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

1 hour ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

1 hour ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

1 hour ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

1 hour ago