होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सिद्धार्थ मल्होत्रा की होने वाली दुल्हन कियारा(फोटो)
Sidharth Malhotra-Kiara Advani Marriage: सिद्धार्थ मल्होत्रा की होने वाली दुल्हन कियारा शनिवार दोपहर मुकेश अंबानी के चार्टर प्लेन से फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और उनकी टीम के साथ जैसलमेर पहुंची. कल से शुरू होने वाले शाही शादी के फंक्शन के लिए सूर्यगढ़ पैलेस होटल को सजाया गया है. बॉलीवुड के इस जोड़े के लिए शादी के बारे में सभी घटनाक्रमों को गुप्त रखा गया था. हालांकि, जैसलमेर में कियारा के आने से ये कंफर्म हो गया है कि ये स्टार कपल साथ में अपना नया सफर शुरू करने जा रहा है.
इसी बीच व्हाइट आउटफिट में जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट की गईं कियारा को देखने का लोगों में काफी क्रेज था. सिद्धार्थ और कियारा की शाही शादी के फंक्शन रविवार से शुरू हो जाएंगे. कुछ मेहमान आज दूल्हा-दुल्हन के साथ आएंगे, जबकि बाकी मेहमान और रिश्तेदार रविवार को पहुंचेंगे. सूत्रों के मुताबिक, “शादी के फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे. मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. ड्राइवरों के होटल में एंट्री के लिए खास कार्ड और बैंड बनाए गए हैं.”
मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा शुक्रवार को मुंबई से दुल्हन को मेंहदी लगाने पहुंचीं. कियारा-सिद्धार्थ जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में 6 फरवरी को फेरे लेंगे. होटल में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. सिक्योरिटी का खास इंतजाम किया गया है. शादी का पूरा काम मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को सौंपा गया है. जैसलमेर एयरपोर्ट के बाहर पूरी सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है. गाड़ियों के ड्राइवरों के लिए भी एक विशेष कार्ड और कलाई के लिए स्पेशल बैंड बनाया गया है. कार्ड में ड्राइवर का नाम लिखा होगा. इस कार्ड को दिखाकर ही होटल में एंट्री होगी.
मुंबई से आने वाले क्रू को भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं होगी. 100 से ज्यादा निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं. होटल में मेहमानों के लिए 84 लग्जरी कमरे बुक हैं. वहीं, मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं. इसमें मर्सिडीज, जगुआर और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं. वाहनों का ठेका जैसलमेर की सबसे बड़ी टूर ऑपरेटर लकी टूर एंड ट्रैवल्स को दिया गया है. इस स्टार जोड़ी की शादी में लगभग 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. दोनों के परिवारों के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को न्योता भेजा गया है, जिनमें डायरेक्टर करण जौहर, शाहिद कपूर, कटरीना और विकी कौशल, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी शामिल हैं. सलमान खान के भी आने की उम्मीद है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…