होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Women T20 World Cup
Women T20 World Cup: साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने में अब महज 4 दिन बाकी है. इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले भारतीय अंडर-19 टीम ने वर्ल्ड कप पर अपना कब्जा जमाकर सीनियर टीम के लिए चुनौती और बढ़ा दी है. दरअसल भारतीय अंडर 19 टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में ही इसी फॉर्मेट का वर्ल्ड कप हासिल किया है. सीनियर टीम अब तक आईसीसी ट्रॉफी पर अपना कब्जा नहीं जमा पाई है. भारतीय महिला टीम पिछली बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी लेकिन ट्रॉफी जीतने से चूक गई. लिहाजा इस बार टीम अपने इस सपने को पूरा करने में कमी नहीं छोड़ेंगे. बता दें टूर्नामेंट का यह 8वां एडिशन है और इस बार भारत अपना सूखा खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
ऐसा रहेगा शेड्यूल
-10 टीमों के बीच कुल 23 मुकाबले खेले जाने हैं. टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है.
-ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश को रखा गया है.
-वहीं ग्रुप- बी में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें हैं.
-आपको बता दें हर टीम अपने ग्रुप में चार मैच खेलेंगी. हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में भारत का खौफ, जाफर के बाद अब हरभजन सिंह ने भी उड़ाया मजाक
-सेमीफाइनल मैच 23 से 24 फरवरी के बीच खेले जाएंगे.
-फाइनल मैच 26 फरवरी को खेला जाएगा. इसके लिए रिजर्व डे 27 फरवरी रखा गया है.
भारत का कैसा रहा है प्रदर्शन
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक कुल 31 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 17 में जीत मिली है जबकि 14 हारे गंवाए हैं. पिछली बार टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे बुरी तरह से रौंदकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट पर 184 रन बनाए थे लेकिन भारतीय टीम 99 रन पर ही ढेर हो गई थी.
महिला टी20 विश्व कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि शर्वाणी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…